फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Martyrs Day celebrations turned into political color

चुनावी रंग में बदल गया शहीद दिवस समारोह

Thu, 25 Aug 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा Updated Thu, 25 Aug 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
Martyrs Day celebrations turned into political color
संबोधित करते सीएम - फोटो : अमर उजाला

जैंती तहसील के धामद्यो में आयोजित शहीद दिवस समारोह चुनावी रंग में बदल गया। इस मौके पर सालम के अमर शहीदों को याद करने के साथ ही मतदाताओं को भी नमन किया गया। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बतौर मुख्य अतिथि लमगड़ा को पूर्ण तहसील का दर्जा देने और विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल के विधानसभा क्षेत्र दन्यां में महिला डिग्री कालेज बनाने की घोषणा की।  

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शीघ्र ही विभिन्न विभागों में 30 हजार नई भर्तियां करेगी।  मुख्यमंत्री ने कहा कि पलायन आज प्रदेश की ज्वलंत समस्या बन गई है। इसके लिए नारी शक्ति को आगे आना होगा। प्रदेश सरकार ने महिलाओं को मजबूत बनाने के लिए कई योजनाएं लागू की हैं। सरकार द्वारा महिला मंगल दलों और स्वयं सहायता समूहों को पांच-पांच हजार रुपये पारितोषित दिया जाता है। महिला स्वयं सहायता समूहों को काम करने के लिए 25 हजार रुपये और महिलाओं को सामूहिक खेती के लिए एक लाख रुपये का अनुदान दिया जा रहा है।
विज्ञापन


 उन्होंने कहा कि विपक्ष के लोग उन पर हवाई घोषणाएं करने का आरोप लगा रहे हैं जबकि उनके द्वारा की गई घोषणाओं में से 70 प्रतिशत पूरी हो चुकी हैं। विशिष्ट अतिथि विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने मुख्यमंत्री के समक्ष लमगड़ा को तहसील बनाने, ज्वारनेड़ी, दशौला बडयार सहित विभिन्न स्कूलों में शिक्षकों के पद सृजित करने, नाटाडोल, गौना में खेल का मैदान बनाने, राम सिंह धौनी हाईस्कूल के भवनों का निर्माण करने की मांग रखी। राज्य सभा सांसद प्रदीप टम्टा ने कहा कि आज गांधी, नेहरू के आदर्शों पर चलने वाले लोगों के साथ कुठाराघात किया जा रहा है जबकि शराब माफियाओं को संरक्षण देकर सम्मानित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभा में भेषज संघ के अध्यक्ष दीवान सतवाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रशांत भैसोड़ा आदि ने विचार रखे। अध्यक्षता सालम शहीद समारोह समिति के अध्यक्ष दीवान सिंह बोरा, संचालन जिला  पंचायत सदस्य दिनेश कुंजवाल और प्रताप राम ने संयुक्त रूप से किया। इस  मौके पर जिलाधिकारी सविन बंसल, डीआईजी अजय रौतेला, एसडीएम एनएस नगन्याल,  सीडीओ प्रकाश चंद्र, जिला पंचायत अध्यक्ष पार्वती मेहरा, पूर्व जिला पंचायत  अध्यक्ष मोहन सिंह मेहरा,  केवल सती, राजेंद्र बाराकोटी, लक्ष्मण सिंह  लगमडिय़ा, रमेश मेलकानी, मोहन सिंगवाल, ब्लाक प्रमुख कमला आर्या, दीपक  फत्र्याल, बिट्टू कर्नाटक, पूर्व प्रमुख महेंद्र मेर, भाजपा नेता नरेंद्र  बिष्ट, दीवान आर्या, प्रकाश आर्या आदि मौजूद थे। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed