फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Martyr Inspector Mohan Chandra remembered in Batla House encounter

बाटला हाउस कांड के नायक शहीद शर्मा को पुन्य तिथि की पूर्व संध्या पर किया याद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Martyr Inspector Mohan Chandra remembered in Batla House encounter
चौखुटिया ( अल्मोड़ा)। दिल्ली के बाटला हाउस एनकाउंटर में शहीद इंस्पेक्टर मोहन चंद्र शर्मा की 12वीं पुण्यतिथि की पूर्व संध्या पर उनके नाम से मासी भूमिया मंदिर में बने सभा हॉल में उन्हें याद किया गया। वक्ताओं ने उनके अदम्य साहस की सराहना करते हुए देश के लिए उनके बलिदान को गौरवपूर्ण बताया। मरणोपरांत अशोक चक्र सहित विभिन्न सम्मानों से नवाजे गए स्वर्गीय मोहन चंद्र शर्मा के नाम पर मासी भूमिया मंदिर में हॉल बना है। सभा हॉल में भूमिया मंदिर विकास समिति के कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि स्व. मोहन चंद शर्मा ने पूरे क्षेत्र का नाम देश मे रोशन किया लेकिन इस क्षेत्र की अनदेखी की जा रही है कार्यक्रम में मंदिर समिति के अध्यक्ष रामस्वरूप मासीवाल, जिपं उपाध्यक्षा कांता रावत, शहीद के बड़े भाई खीमानंद मासीवाल, प्रेमा देवतल्ला, गजेंद्र बिष्ट, गोपाल मासीवाल, अमर सिंह रावत, सुभाष बिष्ट, दयासागर, बबलू रावत आदि रहे।
विज्ञापन

पैतृक गांव तिमिलखाल में आज दी जाएगी श्रद्धांजलि
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। शहीद इंस्पेक्टर मोहन के पैतृक गांव तिमिलखाल शहीद स्मारक पर शनिवार को मुख्य कार्यक्रम होगा। दिल्ली बटला हाउस में आतंकियों के साथ मुठभेड़ के दौरान आतंकवादियों से हुई फायरिंग में दो आतंकियों को ढेर करने के बाद इंस्पेक्टर मोहन घायल हो गए थे। इलाज के दौरान 19 सितंबर 2008 को उनका स्वर्गवास हो गया था। प्रतिवर्ष 19 सितंबर को उनके पैतृक गांव तिमिलखाल में बने शहीद स्मारक पर विभिन्न जनप्रतिनिधियों, ग्रामीण श्रद्धांजलि समारोह में शामिल होते हैं। हालांकि इस बार कोरोना के चलते कार्यक्रम सीमित होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed