{"_id":"68112487ab8ca2e6c7062e8f","slug":"markets-high-over-tritiya-almora-news-c-232-1-ksp1005-127476-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"अक्षय तृतीया : सजा बाजार ग्राहकों का हो रहा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अक्षय तृतीया : सजा बाजार ग्राहकों का हो रहा इंतजार
Wed, 30 Apr 2025 12:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Wed, 30 Apr 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
सोने की कीमतों में आए उछाल का गहनों की बिक्री पर पड़ सकता है असर
अल्मोड़ा। अक्षय तृतीया के लिए नगर का सराफा बाजार सज चुका है। कारोबारियों के मुताबिक सोने की कीमतों में आए उछाल का असर अक्षय तृतीया के त्योहार पर होने वाली गहनों की बिक्री पर पड़ने की संभावना है।
अक्षय तृतीया पर सोने के गहनों और सिक्कों की खरीद के लिए शुभ माना जाता है। इस दिन लोग अपने सामर्थ्य के अनुरूप छोटे-बड़े आभूषण या सिक्कों की खरीदारी करते हैं। नगर में सोने की कीमत 99 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी एक लाख रुपये प्रति किलो की दर पर है। सोने-चांदी की बढ़ी कीमतों का असर अक्षय तृतीया पर होने वाली खरीद पर पड़ सकता है।
स्वर्णकार संघ के महासचिव भुवन वर्मा ने बताया कि खरीदारी के लिए लोग बाजार में पूछताछ के लिए आ रहे हैं। कीमतों में हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए कई लोगों ने पर्व और शादियों के लिए पहले से ही बुकिंग करवाई है। उम्मीद है पर्व चेेहरों पर खुशियां लाएगा।