{"_id":"60ca01438ebc3e2d971fda4d","slug":"market-shops-crowded-almora-news-hld4278931177","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार, दुकानों में रही रेलमपेल, सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ी धज्जियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजार, दुकानों में रही रेलमपेल, सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ी धज्जियां
विज्ञापन
अल्मोड़ा। एक दिन बाद बुधवार को नगर और जिले के ग्रामीण बाजार पूरी तरह खुलने से बाजारों में रौनक रही। राशन से लेकर कपड़े, बर्तन समेत हर दुकान में ग्राहकों की भीड़ रही। दुकान, बाजार, बैंकों में उमड़ी भीड़ सुरक्षित दूरी का पालन करना ही भूल गई। ऐसे में संक्रमण फिर बढ़ने का खतरा है।
बुधवार को पूरा बाजार खुलते ही चप्पे-चप्पे में भीड़ उमड़ी। नगर के चौक बाजार, लाला बाजार, कारखाना बाजार, कचहरी बाजार, थाना बाजार, मालरोड, धारानौला आदि बाजारों में लोगों की रेलमपेल रही। सब्जी, फल, डेयरी, राशन, जनरल स्टोर, कपड़ा, बर्तन समेत अन्य दुकानों में खरीदारी को काफी संख्या में ग्राहक पहुंचे।
दुकानों में खरीदारी के दौरान ग्राहकों ने सामाजिक दूरी की धज्जियां उड़ा दीं। पहले लॉकडाउन और अब कोविड कर्फ्यू के दौरान व्यापारियों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। व्यापारियों का कहना है कि एक-दो दिन के अंतराल में बाजार पूरी तरह शाम पांच बजे तक खुल रहा है इसके बावजूद आशा के अनुरूप कारोबार नहीं हो रहा है। बाजार को भी रोजाना खोलने की अनुमति मिलनी चाहिए ताकि व्यापारियों की आर्थिक स्थिति पटरी पर आ सके।