फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Maoist posters now in Cnauda

माओवादियों ने अब चनौदा क्षेत्र में पोस्टर लगाए 

Wed, 08 Feb 2017 11:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Wed, 08 Feb 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
Maoist posters now in Cnauda
maovadi - फोटो : अमर उजाला
 धारी के बाद अब कथित माओवादी सोमेश्वर तहसील क्षेत्र में सक्रिय हो गए हैं। भाकपा (माओवादी) के नाम से क्षेत्र के शिक्षण संस्थान महात्मा गांधी इंटर कॉलेज चनौदा, प्राथमिक स्कूल वृषभेश्वर और शैल के कालिका मंदिर में लाल रंग से वॉल पेंटिंग करने के साथ ही पोस्टर भी लगाए गए हैं। पोस्टरों में लोगों से चुनाव बहिष्कार करने का आह्वान किया है। साथ ही एक स्थानीय नेता के विरुद्ध भी टिप्पणी की गई है। सोमेश्वर थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध 3 (1) लोक संपत्ति निरुपण अधिनियम, 127 (क) लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 10/20 में मुकदमा दर्ज कर लिया है।      
विज्ञापन

बुधवार सुबह भाकपा (माओवाद) के नाम से चनौदा में स्थित महात्मा गांधी इंटर कॉलेज, कालिका मंदिर शैल और प्राथमिक स्कूल वृषभेश्वर की दीवारों में कई स्थानों पर दीवारों में लाल रंग से कई विवादास्पद टिप्पणियां और स्लोगन आदि लिखे गए थे। हाथ से लिखे कई पोस्टर भी चिपकाए मिले। वॉल पेंटिंग में कुछ स्थानों पर अपनी मांगों को लेकर जनता द्वारा किए जा रहे चुनाव बहिष्कार का समर्थन किया गया है। पोस्टरों और वॉल पेंटिंग में उत्तराखंड में जन युद्ध को तेज करो, माओवाद जिंदाबाद, यह लोकतंत्र नहीं लूट तंत्र है, नोटा एक धोखा है इसलिए चुनाव बहिष्कार करो, शराब के ठेकों में आग लगाओ, सोमेश्वर घाटी का विकास किसने कराया, एक ही जवाब माओवादी नेता खीम सिंह बोरा ने (भारत की कम्युनिस्ट पार्टी माओवादी) आदि टिप्पणी लिखी गई हैं। क्षेत्र में पोस्टर और वॉल पेंटिंग से कई लोगों में भय देखा गया और चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। वॉल पेंटिंग और पोस्टर लगने की जानकारी लोगों ने पुलिस को दी। 
विज्ञापन

इसके बाद थानाध्यक्ष विजेंद्र साह मौके पर पुलिस टीम के साथ पहुंचे। पुलिस ने लगाए गए पोस्टर फाड़े और वॉल पेंटिंग साफ की। एसओ साह का कहना है कि यह कृत्य माओवादियों का नहीं लग रहा हैं। माओवाद के नाम पर लगाए गए पोस्टर और वॉल पेंटिंग संदिग्ध लग रहे हैं। आशंका है कि चुनाव के चलते किसी अन्य ने यह काम किया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।      
विज्ञापन
विज्ञापन


धारी और चनौदा क्षेत्र में वॉल पेंटिंग में लिखावट एक समान है। जबकि चिपकाए गए पोस्टरों में लिखावट अलग है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। खुफिया तंत्र को भी सक्रिय कर दिया गया है।      
दिलीप सिंह कुंवर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अल्मोड़ा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed