फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Many independents are patting risk

कई निर्दलीय ठोक सकते हैं खम

Thu, 27 Oct 2016 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Thu, 27 Oct 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
Many independents are patting risk
रानीखेत में पटे पड़े पोस्टर। - फोटो : अमर उजाला

आसन्न विधानसभा चुनाव और दीपावली जैसा बड़ा पर्व। चेहरा दिखाने का बढ़िया मौका खोज रहे दावेदारों ने पूरी विधानसभा को ही बधाई संदेश के पोस्टरों और बैनरों से पाट दिया है। इन पोस्टरों और बैनरों को देखकर लग रहा है कि आधे दर्जन से अधिक दावेदार मैदान में हैं। ऐसे में नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट और मुख्यमंत्री हरीश रावत के पैतृक गांव मोहनरी की रानीखेत विधानसभा में कई निर्दलियों के चुनाव मैदान में उतर जाने का संकेत मिल रहा है।

विज्ञापन


पोस्टर और बैनर देखकर साफ लग रहा है कि पर्व की शुभकामनाओं के बहाने कई नेता आगामी चुनाव में निर्दलीय खम ठोकने का संकेत दे रहे हैं। पूरी विधानसभा क्षेत्र में नेताओं का पोस्टर वार शुरू हो चुका है। सरकारी और सार्वजनिक संपत्तियां पूरी तरह से पोस्टरों से पट चुकी हैं। नेताओं को छावनी परिषद की चेतावनी का भी इल्म नहीं है। मालूम हो कि रानीखेत विधानसभा कई मामलों में सुर्खियों में है। एक ओर जहां विधानसभा के मोहनरी में मुख्यमंत्री हरीश रावत का गांव है, वहीं नेता प्रतिपक्ष की भूमिका निभा रहे अजय भट्ट यहीं से विधायक हैं। दूसरी तरफ पिछले दो चुनाव से इस सीट पर जीत हार का अंतर भी मामूली रहा है।
विज्ञापन


2007 में इस सीट पर कांग्रेस के करन माहरा ने भाजपा के कद्दावर वर्तमान में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट को 205 मतों से हराया। जबकि 2012 में भाजपा के अजय भट्ट ने पुरानी हार का बदला चुकाते हुए मात्र 78 वोटों से जीत हासिल की। पूरी विधानसभा में लगभग 126 बूथ हैं और लगभग 75 हजार वोटर हैं। इधर, तीन माह बाद विधानसभा चुनाव हैं, विधायक बनने का सपना पाले कई लोग खम ठोकने की तैयारी में हैं। जिस तरह से पोस्टर वार शुरू हुआ है, उससे लग रहा है, कि इस बार दो से तीन उम्मीदवार निर्दलीय चुनाव में खम ठोक सकते हैं। यदि ऐसा होता है तो चुनावी समीकरण बदलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed