फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Manish became the President of Ranikhet Business Board, Sandeep General Secretary

रानीखेत व्यापार मंडल के मनीष बने अध्यक्ष, संदीप महामंत्री

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Manish became the President of Ranikhet Business Board, Sandeep General Secretary
शिव मंदिर में वोटिंग के दौरान वोटरों को समझाते मतदान अधिकारी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल रानीखेत नगर कार्यकारिणी के चुनाव में मनीष अध्यक्ष चुने गए, जबकि संदीप महामंत्री चुने गए हैं। देर शाम चुनाव संचालन समिति की ओर से निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। अध्यक्ष सहित कुल छह पदों के लिए 10 प्रत्याशी मैदान में थे। दूसरा नामांकन नहीं होने से कोषाध्यक्ष पद पर भुवन पांडेय और उपसचिव पद पर विनीत चौरसिया पहले ही निर्विरोध चुन लिए गए थे।
विज्ञापन

व्यापार मंडल चुनाव के लिए अध्यक्ष पद के लिए हुए त्रिकोणीय मुकाबले में अजय बबली, दिवान नेगी और मनीष चौधरी में से बाजी मनीष चौधरी के हाथ लगी और वह 24 मतों से विजयी घोषित किए गए। अजय बबली को 66, दिवान नेेगी को 260 मत मिले। उपाध्यक्ष पद पर दीपक पंत और दीपक अग्रवाल के बीच आमने-सामने की टक्कर थी, दीपक पंत को 443 और दीपक अग्रवाल को 156 मत मिले। दीपक पंत 287 मतों से विजयी रहे। महिला उपाध्यक्ष पद पर भी सीमा जसवाल और नेहा माहरा के बीच सीधी टक्कर थी। पर नेहा की जीत तकरीबन एकतरफा रही उन्होंने नेहा को 366 मदों से हराया। सीमा को 122, नेहा को 488 मत मिले। महामंत्री पद पर संदीप गोयल, हर्ष पंत और मनोज पंत के बीच त्रिकोणीय मुकाबला हुआ। हर्ष को 254, मनोज को 62 मत मिले। संदीप ने 33 मतों से जीत हासिल कर ली। इससे पूर्व शिव मंदिर सभागार में सुबह नौ बजे से मतदान शुरू हुआ। सुबह कम ही व्यापारी मतदान को निकले, लेकिन जैसे जैसे दिन चढ़ता गया, मतदान का प्रतिशत भी बढ़ता गया। नगर में कुल 679 मतदाता व्यापारी हैं, जिनमें से 619 ने मतदान किया। चुनाव समिति के मोहन नेगी, अगस्त लाल साह, गिरीश वैला और मतदान अधिकारी दिन भर मतदान की गतिविधियों पर नजर बनाए रखे। परिसर में मतदान करने वाले और समर्थक अपने अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे थे। देर शाम विजेता पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

किसे कितने वोट
अध्यक्ष पद
अजय बबली 66
दिवान नेगी 260
मनीष चौधरी 284
महामंत्री
संदीप गोयल 287
हर्ष पंत 254
मनोज 62
उपाध्यक्ष
दीपक पंत 443
दीपक अग्रवाल 156
महिला उपाध्यक्ष
सीमा जसवाल 122
नेहा माहरा 488
नई कार्यकारिणी के समक्ष वादे पूरा करने की चुनौती
रानीखेत। नगर व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी विधिवत गठित हो गई है। नव निर्वाचित पदाधिकारियों के समक्ष प्रचार के दौरान व्यापारियों से किए गए वायदों को पूरा करने की चुनौती है। पदाधिकारियों ने रानीखेत नगर से जाम की समस्या दूर करने, छावनी के बेतहाशा करों से मुक्ति दिलाने, लावारिस जानवरों की समस्याओं का निराकरण करने, जीएसटी की जटिलताओं को दूर करने, बाहरी फड़ व्यापारियों को नगर में नहीं घुसने देने, एकजुट होकर व्यापारियों के पक्ष में कार्य करने के की बात कही थी। नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनीष चौधरी ने कहा कि वह पूरी शिद्दत के साथ व्यापारी हितों के लिए संघर्ष करेंगे। पूरी कार्यकारिणी को साथ लेकर आदर्श व्यापार मंडल का निर्माण किया जाएगा। महामंत्री संदीप गोयल, उपाध्यक्ष दीपक पंत, महिला उपाध्यक्ष नेहा माहरा, विनीत चौरसिया, भुवन पांडे ने भी वायदों को पूरा करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोबारा चुनाव लड़ने वालों को देखना पड़ा पराजय का मुंह
रानीखेत। व्यापार मंडल चुनाव में इस बार पिछली कार्यकारिणी के चार पदाधिकारी दुबारा मैदान में कूदे थे, लेकिन तीनों को हार का सामना करना पड़ा। महामंत्री पद पर हर्ष पंत ने फिर किस्मत आजमाई थी, इसके अलावा पिछली बार उपसचिव मनोज पंत ने इस बार महामंत्री पद पर पर्चा भर त्रिकोणीय मुकाबला बनाने का सपना संजोया था, लेकिन उन्हें भी हार का मुंह देखना पड़ा। इसके अलावा महिला उपाध्यक्ष पद पर सीमा जसवाल को भी पराजय का सामना करना पड़ा। उपाध्यक्ष पद पर दीपक अग्रवाल ने फिर किस्मत आजमाई, लेकिन उन्हें भी इस बार हार ही नसीब हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed