{"_id":"6429c731abad5f90a409153a","slug":"manila-primary-health-center-will-be-rejuvenated-with-four-crores-almora-news-c-8-1-100897-2023-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: मानिला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का चार करोड़ से होगा कायाकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: मानिला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का चार करोड़ से होगा कायाकल्प
Sun, 02 Apr 2023 11:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sun, 02 Apr 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मानिला। संवाद
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। सल्ट के मानिला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का जल्द कायाकल्प होगा। करीब चार करोड़ रुपये से यहां अस्पताल का नया भवन और स्वास्थ्य कर्मियों के रहने के लिए आवास बनेंगे। इसके लिए स्वीकृति मिल चुकी है। ठहरने की व्यवस्था होने से यहां हर समय डॉक्टरों की उपलब्धता रहेगी और मरीजों को इलाज के लिए अन्य अस्पतालों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।
दो साल पूर्व मुख्यमंत्री ने सल्ट के मानिला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के विस्तार की घोषणा की थी जो अब पूरी हुई है। इस अस्पताल के कायाकल्प के लिए तीन करोड़ 91 लाख 45 हजार का बजट स्वीकृत हुआ है। पहली किस्त के रूप में स्वास्थ्य विभाग को एक करोड़ 10 लाख 46 हजार रुपये मिल चुके हैं।
अस्पताल का कायाकल्प होने का सीधा लाभ क्षेत्र की 20 हजार से अधिक की आबादी को मिलेगा। रहने की व्यवस्था होने से डॉक्टर यहां हर समय मौजूद रहेंगे और मरीजों को जरूरी इलाज मुहैया होगा। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक जल्द भवन का निर्माण कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन
दवाखाने का होगा निर्माण
मौलेखाल। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मानिला में पर्याप्त भवन न होने से एक छोटे से कक्ष में दवाखाना बनाया गया है। यहां होने वाले निर्माण कार्य में नया दवाखाना भी शामिल है। ऐसे में नया दवाखाना बनने से अस्पताल प्रबंधन के साथ ही मरीजों को इसका लाभ मिलेगा।
मानिला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के नवनिर्माण की स्वीकृति मिली है। इसके लिए मैं सरकार का आभार व्यक्त करता हूं। सरकार जनता को राहत देने के लिए गंभीरता से कार्य कर रही है। क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का समाधान मेरी प्राथमिकता है। - महेश जीना, विधायक, सल्ट।
मानिला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का नवनिर्माण जल्द शुरू होगा। यहां स्वास्थ्य कर्मियों को रहने के लिए आवास भी बनेंगे जिसका सीधा लाभ मरीजों को मिलेगा। - डॉ. आरसी पंत, सीएमओ, अल्मोड़ा।