फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Man Found Dead in Dwarahat

मंगलीखान के जंगल में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Man Found Dead in Dwarahat
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। दूनागिरि मंदिर के नीचे मंगलीखान के पास बिजेपुर को जोड़ने वाले पैदल मार्ग पर एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला है। बताया जा रहा है कि चौखुटिया ब्लाक के पांडेजर गांव निवासी यह युवक पांच सितंबर से लापता था। इस मामले की सूचना पूर्व में पुलिस को भी दी गई थी। इधर, पुलिस पे प्रथम दृष्टया मामले को आत्महत्या का बताया है। शव काफी सड़ चुका है। पोस्टमार्टम के लिए शव रानीखेत भेज दिया गया है।
विज्ञापन

शनिवार को जंगल में जानवर चराने गए गांव के व्यक्ति ने ग्राम प्रधान योगेश भट्ट को मंगलीखान से नीचे रतखाव में एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटके होने की सूचना दी। प्रधान ने घटना की सूचना द्वाराहाट थाने को दी तथा स्वयं सरपंच सुरेंद्र सिंह रौतेला, आनंद सिंह आदि ग्रामीणों के साथ घटनास्थल को रवाना हो गए। बाद में पहुंची पुलिस ने आसपास तलाश की तो घटना स्थल पर एक बैग, दो किलो चावल के पैकेट, आधार कार्ड, मोबाइल फोन मिला। इसके बाद शव की शिनाख्त चंद्रशेखर भट्ट पुत्र शिव दत्त भट्ट पांडेजर निवासी के रूप में हुई। ग्रामीणों के अनुसार 33 वर्षीय चंद्रशेखर दिल्ली में नौकरी करता था। दो सितंबर तक तीन दिन यहां एक होटल में रहा था और इसके बाद लापता हो गया। ग्रामीणों ने दूनागिरि, पांडवखोली आदि जंगलों में ढूंढखोज की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इधर, थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। मृतक के पिता और बड़ा भाई दिल्ली में रहते हैं। गांव में एक बड़ा भाई अपने परिवार के साथ रहता है। चंद्रशेखर अविवाहित था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed