फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Making the capital in Garsann

गैरसैंण में बनाई जाए राजधानी

Sun, 01 Feb 2015 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चौखुटिया (अल्मोड़ा)।
ब्यूरो/अमर उजाला, चौखुटिया (अल्मोड़ा)। Updated Sun, 01 Feb 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
Making the capital in Garsann

रामगंगा चहुमुखी विकास संघ मासी ने राज्य की स्थायी राजधानी गैरसैंण बनाने और मासी में पुलिस चौकी खोलने सहित पांच सूत्रीय ज्ञापन तहसील में सौंपा। ज्ञापन में स्कूल भवनों के निर्माण के लिए धनराशि की कमी होने की स्थिति में सीएम राहत कोष से धनराशि देने की मांग की गई है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में मासी में महाविद्यालय खोले जाने पर आभार व्यक्त करते हुए महाविद्यालय भवन निर्माण तथा रिक्त पदों पर प्रवक्ताओं की नियुक्ति की मांग की गई है। ज्ञापन में जीजीआईसी और जीआईसी मासी सहित विभिन्न स्कूलों में रिक्त पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति करने, राम गंगा जिला बनाकर मुख्यालय केंद्र बिंदु में बनाने आदि मांगें की गई हैं।
विज्ञापन


विकास संघ के प्रतिनिधियों ने तहसील मुख्यालय में नायब तहसीलदार गोपाल सिंह बिष्ट को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने वालों में संघ के अध्यक्ष अमर सिंह रावत, महासचिव तारादत्त शर्मा, बीडीसी सदस्य गोपाल दत्त मासीवाल, पूर्व प्रधान भगवत सिंह, रामसिंह बंगारी और शिवदत्त जुयाल शामिल थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed