फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Make two km of road or else will not vote

डेढ़ दशक में भी नहीं बन पाया काफलीगैर-कनारीछीना सड़क का दो किमी हिस्सा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 03:57 PM IST
विज्ञापन
Make two km of road or else will not vote
धौलछीना (अल्मोड़ा)। कनारीछीना-काफलीगैर (बागेश्वर) सड़क का निर्माण डेढ़ दशक बाद भी पूरा नहीं हो पाया है। मार्ग का दो किमी हिस्सा नहीं बन पाने से दर्जनों गांवों के लोग यातायात सुविधा से वंचित हैं। नौगांव से आगे दो किमी सड़क पूरी हो जाती तो इन गांवों के लोग सड़क से जुड़ जाते। इस स्थान पर खतरे को देखते हुए विभाग ने मार्ग के बीच में सीमेंट की दीवार भी बना रखी है। रीठागाडी दगड़ियों संघर्ष समिति ने कई बार भाजपा और कांग्रेस शासनकाल में मुख्यमंत्री के सम्मुख सड़क निर्माण की मांग उठाई और आंदोलन भी किया पर कोई प्रगति नहीं हुई है। कहा कि अब विधानसभा चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा
विज्ञापन

काफलीगैर-कनारीछीना सड़क का मात्र दो किमी हिस्सा पंद्रह साल से अधिक समय बाद भी नहीं बन पाया है। इस कारण अल्मोड़ा और बागेश्वर के दर्जनों गांवों के लोगों को सड़क सुविधा नहीं मिल पाई है। यह मार्ग पूर्व विधायक गोविंद सिंह बिष्ट के पैतृक गांव सोना खटक समेत लिंगुड़ता, मंगलता, नौगांव, बखरियाटाना, कुनखेत, पारखेत, सौज, हटैला, बैदीबगड, खैलसीर आदि गांवों को भी जोड़ता। सड़क का जो हिस्सा बना भी है वह भी बदहाल स्थिति में है।
विज्ञापन

शासन-प्रशासन की अनदेखी पर रीठागाड़ दगड़ियो संघर्ष समिति ने गत 10 फरवरी को कनारीछीना में धरना प्रदर्शन कर अल्मोड़ा-बेरीनाग मोटर मार्ग पर जाम भी लगाया था। तब अल्मोड़ा से तहसीलदार जाम खुलवाने पहुंचे थे। ग्रामीणों को काफलीगैर-कनारीछीना सड़क निर्माण का आश्वासन दिया गया। पर आज तक यह दो किलोमीटर हिस्सा नहीं बन सका है। इधर संघर्ष समिति के अध्यक्ष प्रताप सिंह ने कहा है कि यदि जल्द सड़क का काम पूरा नहीं किया गया तो विधानसभा चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा। समिति के सचिव गोपाल राम, पंकज सिंह, पूरन सिंह, लछम सिंह, मनोज सिंह, कुशाल सिंह, भगवान सिंह आदि ने भी सड़क का निर्माण जल्द पूरा करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed