फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   'Make the plans of the workers' government to the general public'

‘कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुचाएं’

Sun, 23 Jul 2017 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो भिकियासैण (अल्मोड़ा)
अमर उजाला ब्यूरो भिकियासैण (अल्मोड़ा) Updated Sun, 23 Jul 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
'Make the plans of the workers' government to the general public'
भिकियासैंण तहसील परिसर में पौधरोपण करते भाजयुमो प्रदेश महामंत्री। - फोटो : अमर उजाला
 भाजयुमो प्रदेश महामंत्री गुंजन सुखिजा ने कहा है कि प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा कई जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसका लाभ आम आदमी तक पहुंचे इसके लिए कार्यकर्ताओं को इन योजनाओं का प्रचार-प्रसार करना होगा।
विज्ञापन


पार्टी कार्यकर्ताओं की यहां हुई बैठक में उन्होंने कहा कि भाजयुमो युवा वर्ग को सकारात्मक सोच के लिए संगठित करने के उद्देश्य से प्रदेश भर में खेलकूद और पौधरोपण जैसे कार्यक्रम आयोजित करा रहा है। युवा शक्ति को संगठन की रीढ़ बताते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक युवाओं को मोर्चा से जोड़ने का आह्वान भी किया। 
विज्ञापन


उन्होंने तहसील परिसर में भाजयुमो जिला पदाधिकारियों के साथ तेजपत्ता के पौधा लगाया। भाजयुमो जिलाध्यक्ष रानीखेत प्रकाश जोशी ने बताया कि जिले के विभिन्न मंडलों में भाजयुमो कार्यकर्ताओं के सहयोग से विभिन्न प्रजाति के करीब चार सौ पौधों का रोपण किया गया है। इस अवसर पर जिला महामंत्री मुकेश भट्ट, भूपेंद्र बिष्ट, दीपक करगेती, भरत, नरेंद्र सिंह, भरत, ललित जोशी, कुबेर सिंह, महिपाल, जीवन आदि मौजूद थे।      
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो- 23एएलएम06पी- भिकियासैंण तहसील परिसर में पौधरोपण करते भाजयुमो प्रदेश महामंत्री।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed