फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   make drug free devbhoomi campaign successful

नशा मुक्त देव भूमि अभियान को बनाएं सफल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2019 07:18 PM IST
विज्ञापन
make drug free devbhoomi campaign successful
जीआईसी अल्मोड़ा में विधिक जागरुकता शिविर में मंचासीन प्राधिकरण के सचिव योगेंद्र कुमार सागर आदि? - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से राजकीय इंटर कॉलेज में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। प्राधिकरण के सचिव योगेंद्र कुमार सागर ने कहा कि प्राधिकरण की ओर से नशे को जड़ से खत्म करने के लिए जिले में संकल्प, नशा मुक्त देव भूमि अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने इस अभियान को सफल बनाने का आह्वान भी किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नशे से प्रभावित कोई भी व्यक्ति मिले तो उसके बारे में तुरंत जानकारी निकटतम थाने, शिक्षकों अथवा प्राधिकरण की ओर से काम कर रहे पैरालीगल वालियंटर को दें। जिससे कि ऐसे व्यक्ति की काउंसिलिंग कराई जा सके और उसके भविष्य, जीवन को बचाया जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि संकल्प अभियान को सफल बनाने के लिए नशा पीड़ितों की काउंसिलिंग के लिए बेस अस्पताल अल्मोड़ा में डॉ. प्रियांशु डेनियल के चेंबर में काउंसिलिंग सेल के बैठने की व्यवस्था की गई है। जिसमें डॉक्टर के अलावा पुलिस अधिकारी, पैनल अधिवक्ता, समाज सेवक, एनजीओ और पीएलवी मिलकर नशा पीड़ित की काउंसलिग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में प्रत्येक तहसील में नशा पीड़ितों, ड्रग विक्रेताओं और नशे का अवैध कारोबार करने वाले माफिया को चिन्हित कर आवश्यक कार्रवाई करने के लिए स्पेशल ड्रग यूनिट का गठन किया गया है जिसमें राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, वन विभाग, चिकित्सा विभाग के अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता, एनजीओ और पीएलवी शामिल हैं। यदि कोई व्यक्ति नशे का आदी हो चुका है तो वह नशा छुड़ाने के लिए नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र हवालबाग में संपर्क कर सकता है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्री सुरेश चंद्र जोशी, शिक्षक, छात्र, अभिभावक आदि भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed