फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Make a door-to-door garbage collection plan: Vandana

डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने की कार्य योजना बनाएं: वंदना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Make a door-to-door garbage collection plan: Vandana
अल्मोड़ा में नगर निकाय के अधिकारियों के कार्यो की समीक्षा करती डीएम वंदना सिंह। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। डीएम वंदना सिंह ने कलक्ट्रेट में हुई बैठक में नगर निकाय के अधिकारियों के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने नगर पालिका के ईओ को नगर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा गलियों में होने वाले कूड़े को दैनिक रूप में उठाकर उसका निस्तारण करें। उन्होंने सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने की कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने नालियों की सफाई के साथ ही सड़कों पर पड़ी भवन निर्माण आदि की सामग्री का निरीक्षण कर संबंधित को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा में पार्किंग की समस्या को देखते हुए छोटे-छोटे पार्किंग स्थल विकसित करने की आवश्यकता है। इसके लिए ईओ नगरपालिका, व्यापार मंडल पदाधिकारियों के साथ बैठक कर सुझाव प्राप्त करें। उसका प्लान तैयार कर पार्किंग स्थलों की संभावनाओं को खोजा जाए। डीएम ने ईओ को स्वयं सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर निकायों की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी ली।
विज्ञापन

उन्होंने पीएम स्वनिधि के तहत छोटे लाभार्थियों को योजना से लाभान्वित करने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत निर्माणाधीन आवासों की समय-समय पर चेकिंग करने के निर्देश दिए। कहा कि इस योजना के तहत आवेदन करने वाले लाभार्थियों के शेष आवेदनों की डीपीआर समय से शासन को भेजे। उन्होंने आजीविका मिशन, अन्य योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। बैठक में सीडीओ नवनीत पांडे समेत निकायों के अधिशासी अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed