फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Major Dhyan Chandra remembered in Ranikhet too

राष्ट्रीय खेल दिवस पर रानीखेत में भी याद किए गए मेजर ध्यान चंद्र

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 06:54 PM IST
विज्ञापन
Major Dhyan Chandra remembered in Ranikhet too
रानीखेत (अल्मोड़ा)। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर रानीखेत में भी हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद्र को याद किया गया। उनके चित्र पर माल्यार्पण कर खेल में उनके योगदान के बारे में बताया गया। मुख्य अतिथि विधायक करन माहरा ने कहा कि हॉकी को उसका स्वर्णिम युग वापस दिलाने के लिए युवाओं को अभ्यास बढ़ाना होगा।
विज्ञापन

खेल दिवस पर हर साल यहां एनसीसी मैदान में मैत्री हॉकी मैच का आयोजन किया जाता रहा है। इस दौरान बुजुर्ग भी हॉकी खेलते थे, लेकिन इस बार कोरोना के कारण सादगीपूर्ण ढंग से खेल दिवस मनाया गया। विधायक करन माहरा ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद्र के खेल को याद किया, कहा कि उन्हीं की बदौलत हॉकी के क्षेत्र में भारत का स्वर्णिम युग रहा।
विज्ञापन

हॉकी के स्वर्णिम युग को वापस लाने के लिए सभी का संघर्ष करना होगा। उन्होंने सरकार से भी खेलों को अधिक से अधिक बढ़ावा देने की मांग उठाई। यहां जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष अगस्त लाल साह, मनोज माहरा, उमेश बिष्ट बेदी, हेमंत बिष्ट, धीरेंद्र बिष्ट, ललित बिष्ट, गोविंद सिंह बिष्ट, जयंत रौतेला, संजय बिष्ट, दीपक मेहरा, नगर अध्यक्ष कांग्रेस उमेश भट्ट, पीसीसी सदस्य कैलाश पांडेय, कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेश आर्या, ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल देव, धीरू वर्मा, पंकज जोशी, कुलदीप कुमार, सोनू सिद्दीकी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed