फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Mahila Congress burnt effigy of Modi government in protest against inflation

महंगाई के विरोध में महिला कांग्रेस ने मोदी सरकार का पुतला फूंका

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Mahila Congress burnt effigy of Modi government in protest against inflation
अल्मोड़ा के चौघानपाटा में केंद्र की मोदी सरकार का पुतला फूंकते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। घरेलू गैस सिलिंडर में 25 रुपये की बढ़ोतरी और लगातार बढ़ रही महंगाई के विरोध में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को चौघानपाटा में केंद्र की मोदी सरकार का पुतला फूंका। उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया।
विज्ञापन

महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष लता तिवारी ने कहा कि भाजपा सरकार की ओर से घरेलू गैस सिलिंडर में 25 रुपये की बढ़ोतरी करने से महिलाओं की रसोई का बजट बिगड़ गया है। महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रीति बिष्ट ने कहा कि भाजपा सरकार गरीब, मध्यम वर्ग विरोधी है। मोदी सरकार को महंगाई पर लगाम कसना चाहिए। कहा कि सरकार ने रसोई गैस के बढ़े हुए दाम वापस नहीं लिए तो महिला कांग्रेस आंदोलन करने को बाध्य होगी। इस मौके पर पूर्व विधायक मनोज तिवारी, नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष निर्मल रावत, यूथ कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता वैभव पांडेय, दीप डांगी, नगर अध्यक्ष गोपा नयाल, राधा बिष्ट, पूनम आर्या, ज्योति बिष्ट, अनीता कन्नौजिया, लीला जोशी, धीरा तिवारी, पुष्पा पांडे, तारा तिवारी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed