फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Mahesh Parihar president and Bhupendra Mian became secretary

महेश परिहार अध्यक्ष और भूपेंद्र मियान सचिव बने

Wed, 08 Nov 2017 10:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा। Updated Wed, 08 Nov 2017 10:17 PM IST
विज्ञापन
Mahesh Parihar president and Bhupendra Mian became secretary
जिला बार एसोसिएशन अल्मोड़ा के नवनिर्वाचित पदाधिकारी। - फोटो : amar ujala

जिला बार एसोसिएशन अल्मोड़ा के चुनाव में महेश चंद्र सिंह परिहार अध्यक्ष, कुंदन सिंह लटवाल उपाध्यक्ष, भूपेंद्र सिंह मियान सचिव, दीप चंद्र जोशी सचिव चुने गए।

विज्ञापन

अध्यक्ष पद पर जमन सिंह बिष्ट और महेश चंद्र सिंह परिहार के बीच सीधा मुकाबला था। अध्यक्ष पद पर महेश परिहार निर्वाचित हुए। परिहार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी जमन सिंह बिष्ट को 65 मतों से पराजित किया। महेश परिहार को 132 और जमन सिंह बिष्ट को 67 मत प्राप्त हुए। उपाध्यक्ष पद पर कुंदन सिंह लटवाल 59 मतों से विजयी रहे। कुंदन लटवाल को 107, कवींद्र पंत को 48, प्रमोद कुमार को 29, जीवन चंद्र को 18 मत मिले।
विज्ञापन


सचिव पद पर भूपेंद्र सिंह मियान निर्वाचित घोषित हुए। भूपेंद्र मियान ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भुवन पांडे को 15 वोटों से हराया। भूपेंद्र मियान को 99, भुवन पांडे को 84, तीसरे प्रत्याशी रोहित कार्की को 20 मत मिले। दो मत अवैध घोषित किए गए। उपसचिव पद पर दीप चंद्र जोशी विजयी रहे। उन्होंने अपने निकटम प्रतिद्वंदी चंदन सिंह बगडवाल को 38 वोटों से पराजित किया। दीप चंद्र जोशी को 121 मत और चंदन बगडवाल को 83 वोट प्राप्त हुए। एक मत अवैध रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले सुबह आठ बजे से अपराह्न दो बजे तक मतदान हुआ। बार काउंसिल उत्तराखंड के विशेष सदस्य हरीश सिंह नेगी पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद थे। कुल 221 अधिवक्ताओं में से 205 ने मतदान में भाग लिया। चुनाव समिति के अध्यक्ष केवल सती ने परिणामों की घोषणा कर निर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए।


उन्होंने सहयोग के लिए सभी अधिवक्ताओं का आभार जताया। चुनाव कराने में चुनाव समिति के सदस्य शोबन सिंह नगरकोटी, जगदीश पांडे, विभा पांडे, पंकज लटवाल, चंद्रशेखर कपकोटी, प्रेम राम आर्या ने सहयोग दिया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed