फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Mahangai in almora Bazar

संतरा 50, नींबू 40 और आंवला 30 रुपये प्रतर किलो महंगा हुआ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 06 May 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Mahangai in almora Bazar
अल्मोड़ा। कोरोना महामारी में जैसे-जैसे फलों की मांग बढ़ रही है, दाम भी उतने ही तेज हो रहे हैं। सबसे ज्यादा उन फलों के दामों में इजाफा हुआ है जो कोरोनाकाल में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले हैं। कागजी नींबू, आंवला, संतरा आदि के दामों में काफी उछाल आया है। संतरा 50, कागजी नींबू 40 और आंवला 30 रुपये प्रति किलो तक महंगा हो गया है।
विज्ञापन

कागजी नींबू औषधीय तत्वों से भरपूर होता है। इसमें सोडियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम, लोहा, तांबा, फास्फोरस, क्लोरीन के साथ प्रोटीन, वसा और विटामिन बी भी पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। विटामिन और मिनरल्स के कारण यह शरीर में ऊर्जा स्तर को बढ़ाने में मदद करता है। वैदिक काल से आंवले का प्रयोग औषधि के रूप में किया जा रहा है।
विज्ञापन

चरक संहिता में आयु बढ़ाने, बुखार कम करने, खांसी ठीक करने और कुष्ठ रोग का नाश करने वाली औषधि के लिए आंवले का उल्लेख मिलता है। कोरोनाकाल में लोग रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए कागजी नींबू, संतरा, आंवला आदि का खूब सेवन कर रहे हैं। इनकी मांग बढ़ने से दामों में एकाएक उछाल आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फल फुटकर रेट
कागजी नींबू 160
आंवला 100
संतरा 120
अदरक 80
लहसुन 80
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed