फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   mahalakshmi ocassion to be celebrated today

आज मनाया जाएगा महालक्ष्मी पर्व, मिठाइयों की दुकानों में रही भीड़

Tue, 06 Nov 2018 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Tue, 06 Nov 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
mahalakshmi ocassion to be celebrated today
दीपावली की खरीदारी के लिए अल्मोड़ा बाजार में उमड़ी लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
बुधवार को मनाई जाने वाली दीपावली को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। महालक्ष्मी की पूजा-अर्चना के लिए लोगों ने मंगलवार को बाजारों से खरीदारी की। स्थानीय दुकानदारों द्वारा खोये और अनाज से बनी मिठाइयों के अलावा ब्रांडेड कंपनियों की मिठाइयां, गिफ्ट आइटम आदि की दुकानें सजा रखी हैं। 
विज्ञापन


 लोगों ने घरों को बिजली और फूल की मालाओं से सजाया है। महालक्ष्मी के पहले दिन मंगलवार को नगर की बाजारों में काफी भीड़ रही। लोगों ने बाजारों में सजी दुकानों से पूजा सामग्री, मिठाई, खील, बताशे, खिलौने के अलावा गिफ्ट आइटम भी खरीदे।
विज्ञापन


स्थानीय स्तर पर तैयार मिठाइयां 130 रुपये से 300 रुपये प्रति किलो तक बिकी। खील-खिलौनों के दामों में पिछले वर्षों की अपेक्षा कुछ बढ़ोतरी हुई हैं।  खिलौने 70 से 80 रुपये प्रति किलो तक बिके। मोमबत्ती के पैकेट 10 से 50 रुपये तक बिके।  
विज्ञापन
विज्ञापन


जमने लगे हैं जुए के फड़, लाखों के होंगे वारे न्यारे 
दीपावली में जुआ खेलने का रिवाज आज भी बना हुआ है। पुलिस की नजर से बचकर कई स्थानों पर जुए के फड़ जमने लगे हैं। कुछ लोग दीपावली के दिन ही जुआ खेलते हैं लेकिन कई जगह दीपावली के कई दिन बाद तक जुआ चलता है। जुए के फड़ों में हर रोज लाखों रुपये की हार जीत होती है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed