{"_id":"5a0c61514f1c1b69678bbb1d","slug":"made-aware-of-drug-addicts-from-street-play","type":"story","status":"publish","title_hn":" नुक्कड़ नाटक से नशे के खिलाफ जागरूक किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नुक्कड़ नाटक से नशे के खिलाफ जागरूक किया
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
Updated Wed, 15 Nov 2017 09:16 PM IST
विज्ञापन
शारदा पब्लिक स्कूल में नुक्कड़-नाटक प्रस्तुत करते पुलिस कर्मी।शारदा पब्लिक स्कूल में नुक्कड़-नाटक प्रस्तुत करते पुलिस कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशे के खिलाफ पुलिस लगातार स्कूल, कालेजों में अभियान चलाकर छात्र-छात्राओं को नशे से होने वाले नुकसान की जानकारी दे रही है। बुधवार को पुलिस ने शारदा पब्लिक स्कूल के बच्चों को नुक्कड़ नाटक के जरिए नशे से होने वाले दुष्परिणामों के प्रति सचेत किया।
विज्ञापन
एसएसपी पी रेणुका देवी के निर्देश के बाद पुलिस ने कैंट स्थित शारदा पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में कक्षा आठ से 12वीं तक के बच्चों को नशे से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी। नुक्कड़ नाटक के जरिए पुलिस ने बताया कि किस तरह नशे के कारण बच्चों के साथ ही उनके परिवार को नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
यही नहीं नाटक में नशे से समाज पर कितना गलत असर पड़ रहा है यह भी दर्शाया गया। वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजेंद्र सिंह बिष्ट ने छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के बारे में भी जानकारी दी और बगैर हेलमेट और बगैर ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन नहीं चलाने को कहा। विद्यालय की प्रधानाचार्या विनीता शेखर लखचौरा ने भी बच्चों से नशे के खिलाफ खड़ा उठने और यातायात नियमों का पालन करने का आह्वान किया। इस मौके पर नेहा शाह, रश्मि मेहरा, शिवानी बिष्ट, दीपक जोशी, दानिश अंसारी, मनोहर सिंह, संदीप सिंह, अशोक कुमार, रविंद्र बचकोटी, विनोद, राजेश, ललित, महेंद्र देवड़ी, राजेश्वरी, रेनू आदि शामिल रहे।
विज्ञापन