{"_id":"6a64f53eb152765ddb0abb90","slug":"lpg-consumers-should-complete-their-kyc-soon-otherwise-they-may-face-problems-in-refilling-the-gas-almora-news-c-232-1-alm1015-146508-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: एलपीजी उपभोक्ता जल्द कराएं केवाईसी, नहीं तो गैस रिफिल करने में आ सकती है दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: एलपीजी उपभोक्ता जल्द कराएं केवाईसी, नहीं तो गैस रिफिल करने में आ सकती है दिक्कत
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। एलपीजी गैस उपभोक्ताओं के लिए जरूरी सूचना जारी करते हुए रानीखेत गैस सर्विस ने सभी लंबित केवाईसी धारकों से जल्द प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है।
गैस सर्विस के प्रबंधक सुरेंद्र सिंह जलाल ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं ने अब तक अपने गैस कनेक्शन की केवाईसी नहीं कराई है, उन्हें बिना देरी किए यह कार्य पूरा कर लेना चाहिए। अन्यथा भविष्य में गैस सिलेंडर की रिफिल बुकिंग और वितरण के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक केवाईसी लंबित रहने पर नियमानुसार गैस कनेक्शन निष्क्रिय भी हो सकता है। केवाईसी का उद्देश्य वास्तविक उपभोक्ताओं की पहचान सुनिश्चित करना है। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से समय पर औपचारिकताएं पूरी कर असुविधा से बचने की अपील की है।
घर बैठे भी करा सकते हैं केवाईसी
सुरेंद्र सिंह जलाल ने बताया कि उपभोक्ता अपनी गैस कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप के माध्यम से घर बैठे ऑनलाइन केवाईसी पूरी कर सकते हैं। यदि इसमें कोई परेशानी आती है तो वह आधार कार्ड सहित आवश्यक दस्तावेज लेकर संबंधित गैस एजेंसी पहुंचकर भी केवाईसी करा सकता है। समय पर केवाईसी कराने से गैस सेवा जारी रहने और रिफिल प्राप्त करने में कोई समस्या नहीं होगी। संवाद