फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Look Huzur, Mama and Bubu also forced to take water

देखो हुजूर, आमा-बूबू भी पानी ढोने को मजबूर

Thu, 09 May 2019 11:53 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो, पिथौरागढ़।
अमर उजाला ब्यूरो, पिथौरागढ़। Published by: बृजमोहन बृजमोहन Updated Thu, 09 May 2019 11:53 PM IST
विज्ञापन
Look Huzur, Mama and Bubu also forced to take water
सुभाष वार्ड मे पानी लाते बुर्जग दम्पत्ति। - फोटो : AMAR UJALA
 डीडीहाट नगर क्षेत्र में लोगों को पेयजल की विकट समस्या का सामना करना पड़ रहा है। बुजुर्गों और बच्चों को पानी ढोने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। लोगों ने जल संस्थान से शीघ्र टैंकरों के माध्यमों से जलापूर्ति करने की मांग की है। 
विज्ञापन


सुभाष चंद्र बोस वार्ड में पिछले एक हफ्ते से पानी न आने के चलते लोग परेशान हैं। वरिष्ठ नागरिक धन सिंह कफलिया ने बताया कि पानी लेने के लिए उन्हें और उनकी पत्नी को काफी दौड़ लगानी पड़ रही है। राबाइंका में हैंडपंप लगा है लेकिन गेट बंद होने के चलते वहां से पानी नहीं भर सकते हैं। उन्होंने जल संस्थान से टैंकर के माध्यम से पानी की आपूर्ति किए जाने की मांग उठाई है। 
विज्ञापन


काम कब करें, जब पूरा दिन पानी जुटाने में बीत जाता है
पिथौरागढ़। मड़मानले क्षेत्र में पेयजल संकट गहराने लगा है। ग्राम पंचायत मड़मानले के देवखली, दगगाड़ा में लोगों को पीने का पानी नहीं मिल पा रहा है। गांव में अधिकांश परिवार खेतीबाड़ी और पशुपालन से जुड़े हैं। पूरा दिन लोगों को पानी जुटाने में बीत जाता है। जिला पंचायत सदस्य गोदावरी देवी ने कहा है कि इन तोकों के लिए पूर्व में बनी पेयजल योजना क्षतिग्रस्त हो गई थी। इस योजना का सुधार नहीं किया गया है। इससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिला पंचायत सदस्य ने क्षतिग्रस्त पेयजल योजना का शीघ्र सुधार करने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed