{"_id":"59762ec64f1c1b89228b4979","slug":"loni-employees-protest-against-the-transfer-policy","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्थानांतरण नीति के खिलाफ लोनिवि कर्मियों ने प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्थानांतरण नीति के खिलाफ लोनिवि कर्मियों ने प्रदर्शन किया
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Mon, 24 Jul 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर में नारेबाजी करते लोनिवि मिनिस्ट्रीयल कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
कर्मचारियों का नियम के विपरीत किए गए स्थानांतरण के खिलाफ उत्तराखंड लोक निर्माण विभाग मिनिस्टीरियल एसोसिएशन से जुड़े कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर रहे। उन्होंने लोनिवि कार्यालय परिसर में धरना देकर प्रदर्शन किया। शासन से स्थानांतरण आदेश को संशोधित करने की मांग उठाई।
सोमवार को लोनिवि के सभी मिनिस्टीरियल कर्मियों ने आकस्मिक अवकाश लेकर पीडब्लूडी कार्यालय परिसर में धरना दिया। इस अवसर पर एसोसिएशन के जनपद अध्यक्ष किशन चंद्र चंदोला ने कहा कि मुख्य अभियंता द्वारा नीति खिलाफ किए गए स्थानांतरण आदेश के कारण सभी कार्मिकों में नाराजगी है। स्थानांतरण आदेश में संशोधन की मांग को लेकर सभी कार्मिक लोनिवि के मुख्य अभियंता हल्द्वानी के कार्यालय परिसर में 24 से 26 जुलाई तक धरना देंगे।
कहा कि स्थानांतरण नीति बदलने की मांग केे लेकर बागेश्वर के सभी कर्मचारियों ने एक दिन के अवकाश पर रहने का निर्णय लिया है। सभी कर्मियों ने धरना स्थल पर जोरदार नारेबाजी भी की। धरना देने वालों में जनपदीय महामंत्री महिपाल सिंह दानू, शेर सिंह, प्रकाश चंद्र, कुंदन सिंह, ठाकुर प्रसाद, शंकर सिंह, जयदत्त पांडे, तारा दुबे आदि कर्मचारी शामिल थे।