फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Lockdown in Almora

कोरोना काल में नए वाहनों की खरीद में आई भारी गिरावट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Lockdown in Almora
अल्मोड़ा। कोरोना काल में वाहनों की बिक्री में भी काफी कमी आई है। लॉकडाउन में पूरी तरह वाहनों की बिक्री बंद रही। अनलॉक में भी बहुत कम लोगों ने वाहन खरीदे। आरटीओ कार्यालय में पूर्व की अपेक्षा दो माह के भीतर वाहनों के रजिस्ट्रेशन में काफी गिरावट हुई है। दो माह में जिले में मात्र 329 नए वाहनों के रजिस्ट्रेशन हुए हैं। इसमें भी करीब आधे रजिस्ट्रेशन लॉकडाउन से पूर्व में खरीदे वाहनों के हैं।
विज्ञापन

मालूम हो कि 22 मार्च को जनता कर्फ्यू के बाद से ही शुरू हुए लॉकडाउन में सभी सेवाएं बंद रहने से लोग नए वाहन भी नहीं खरीद पाए। मार्च के बाद से मई तक कार्यालय पूरी तरह बंद रहे। इस दौरान जून में कार्यालय खुले, जिसके बाद से वाहन स्वामियों ने वाहनों के रजिस्ट्रेशन करवाना शुरू किया। दो माह तक कार्यालय बंद रहने के कारण लोग न तो वाहन खरीद सके न ही रजिस्ट्रेशन करवा पाए। इधर अब पिछले दो माह से आरटीओ कार्यालय खुलने के बाद लोगों ने वाहनों का रजिस्ट्रेशन करवाना शुरू किया लेकिन जानकारी के अनुसार इसमें अधिकतर लॉकडाउन से पहले खरीदे गए वाहनों के ही रजिस्ट्रेशन कराए गए हैं। आरटीओ दफ्तर से मिली जानकारी के अनुसार लॉकडाउन से पूर्व यदि मार्च की शुरुआत से लेकर जुलाई तक पांच माह का आंकड़ा देखा जाए तो कुल 517 नए वाहनों के रजिस्ट्रेशन हुए। पांच माह के आंकड़ों के अनुसार जिले में औसतन प्रति माह 103 वाहनों की बिक्री हुई। जबकि पूर्व में प्रति माह 175 से 200 वाहनों के रजिस्ट्रेशन हो रहे थे।
विज्ञापन

मार्च शुरू में काफी लोगों ने खरीदे थे नए वाहन, रजिस्ट्रेशन जुलाई में करवाए
अल्मोड़ा। जिले में मार्च की शुरुआत में काफी लोगों ने वाहन खरीदे थे। आरटीओ कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार मार्च शुरू से लेकर अब तक कुल 517 वाहन बिके हैं। जिसमें सर्वाधिक 357 दोपहिया वाहन हैं, 104 निजी चौपहिया और इसके अलावा 56 टैक्सी वाहनों की बिक्री हुई है। बताया जा रहा है कि टैक्सी वाहनों की बिक्री पूर्व में काफी अधिक होती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्च से मई तक कार्यालय बंद थे, जून और जुलाई में बहुत कम लोगों ने वाहनों के रजिस्ट्रेशन किए हैं। इनमें भी अधिकतर लोग मार्च से पूर्व में वाहन खरीदने वाले हैं।
-शैलेष तिवारी, आ रटीओ अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed