{"_id":"5e89f7728ebc3e78dd04cb7a","slug":"lockdown-in-almora-almora-news-hld379305768","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में अनावश्यक घूमने पर 16 लोगों के खिलाफ कार्रवाई, अर्थदंड भी वसूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन में अनावश्यक घूमने पर 16 लोगों के खिलाफ कार्रवाई, अर्थदंड भी वसूला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। जिले में लगातार समझाने के बाद भी कुछ लोग लॉकडाउन के नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। अनावश्यक घरों से बाहर निकलने वालों के खिलाफ पुलिस कड़ी कार्रवाई कर रही है। रविवार को भी जिलेभर में पुलिस ने लॉकडाउन के नियम तोड़ने वाले 16 युवकों के विरुद्ध कार्रवाई की। इस दौरान नियम तोड़ने पर उनसे अर्थदंड भी वसूला गया।
कोतवाली पुलिस ने बची सिंह निवासी कसार देवी अल्मोड़ा, चौखुटिया पुलिस ने तेग सिंह निवासी खीड़ा, रानीखेत कोतवाली में मनीष भाकुनी निवासी सुदामापुरी रानीखेत, द्वाराहाट पुलिस ने पंकज जोशी निवासी द्वाराहाट, दीपक चंद्र निवासी कफड़ा, थाना सल्ट में नंदकिशोर ग्राम बैतड़ी, सोनू शर्मा ग्राम मैठानी, मनमोहन ग्राम मनहैत सल्ट, लमगड़ा थाना अंतर्गत धीरज नेगी निवासी जैंती, रजनीश सिंह अधिकारी निवासी बाराकोटी, धीरज नगरकोटी निवासी जैंती, राजेंद्र प्रसाद जोशी निवासी कुमालचैं खड़ियानौली, राजू अधिकारी, मोहित सिंह नेगी, भुवनेश जोशी, विक्रम सिंह बिष्ट निवासी जैंती कुल 16 लोगों पर लॉकडाउन के नियम तोड़ने पर कार्रवाई की। अनावश्यक बाजार में घूमने पर इनके खिलाफ पुलिस अधिनियम धारा 81 के तहत कार्रवाई कर 4500 रुपये संयोजन शुल्क जमा करवाया।
23 चालकों के काटे चालान, तीन वाहन सीज
अल्मोड़ा। एसएसपी पीएन मीणा के निर्देश पर पुलिस की ओर से जिलेभर में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। लॉकडाउन के बीच नियम तोड़ बेवजह वाहन चलाने वाले कुल 23 चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस दौरान तीन वाहन सीज भी कर दिए गए। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को भतरौंजखान पुलिस ने प्रेमप्रकाश निवासी मछोड़ के वाहन यूके04 डब्ल्यू 3198, चौखुटिया पुलिस ने ग्राम हाट निवासी संजय तिवारी का वाहन यूके 01सी 6022 और महिला थाना ने रोहित नैनवाल निवासी पांडेतोली अल्मोड़ा की बाइक यूके01 सी 2371 सीज कर दी। तीन वाहनों को सीज करने के अलावा विभिन्न हिस्सों में चलाए गए अभियान में नियम तोड़ने पर दोपहिया और चौपहिया समेत कुल 23 वाहनों के चालान काटे गए। मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालकों के अर्थदंड भी वसूला।