{"_id":"61ba3716bc6da61f6c681455","slug":"livelihood-festival-will-commence-from-tomorrow-almora-news-hld4477469111","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजीविका संवर्द्धन के साथ ही पलायन रोकने में मददगार होगा आजीविका महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजीविका संवर्द्धन के साथ ही पलायन रोकने में मददगार होगा आजीविका महोत्सव
विज्ञापन
अल्मोड़ा में पत्रकारों से वार्ता करती डीएम वंदना सिंह।
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। जिला प्रशासन 17 और 18 दिसंबर को हवालबाग ब्लॉक में आजीविका महोत्सव आयोजित करेगा। डीएम वंदना सिंह ने बताया कि उम्मीद है महोत्सव पलायन रोकने और आजीविका संवर्द्धन के प्रयास में मददगार होगा। सीएम पुष्कर सिंह धामी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहेंगे।
बुधवार को नवीन कलक्ट्रेट में पत्रकारों से वार्ता करते हुए डीएम वंदना सिंह ने बताया कि महोत्सव में कृषि, उद्यान, पशुपालन और आजीविका विभागों से जुड़े किसानों के लिए कार्यशाला आयोजित की जाएगी। कार्यशाला में जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय पंतनगर और विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिकों प्रशिक्षण देंगे। होम-स्टे और महिला समूहों के लिए भी कार्यशाला का आयोजन कर पात्रों को ऋण दिलाया जाएगा। महोत्सव के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी और जिले के प्रभारी मंत्री को आमंत्रित किया गया है। इसी दौरान हवालबाग में स्थापित रुरल बिजनेस इंक्यूबेटर (आरबीआई) के शुभारंभ का प्रयास किया जाएगा।
930 दिव्यांगों के बने प्रमाणपत्र
अल्मोड़ा। डीएम वंदना सिंह ने बताया कि विभिन्न बहुउद्देशीय शिविरों का आयोजन कर 930 दिव्यांगों को चिन्हित कर उनके प्रमाणपत्र बनाए गए। इसमें से 340 पात्रों की पेंशन भी स्वीकृत हो गई। आठ तहसीलों में आधार कार्ड बनाने के लिए आपरेटरों के पंजीकरण का कार्य भी पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
टीकाकरण का लक्ष्य पूरा करने वाले होंगे सम्मानित
अल्मोड़ा। डीएम ने बताया कि जिले में कोरोना टीकाकरण की पहली डोज का लक्ष्य लगभग शत प्रतिशत हासिल हो गया है। 31 दिसंबर तक दूसरी डोज का लक्ष्य रखा गया है। इस तिथि तक जिन ग्राम पंचायतों में लक्ष्य पूरा हो जाएगा उन्हें 26 जनवरी को सम्मानित किया जाएगा।