फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   litter litter all around tourist city

ये कैसी पर्यटन नगरी, जहां कूड़ा ही कूड़ा

Mon, 09 Oct 2017 11:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
ब्यूरो/अमर उजाला, रानीखेत (अल्मोड़ा)। Updated Mon, 09 Oct 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
पर्यटन नगरी को स्वच्छ रखने के लिए न जाने कितने प्रयास हो चुके हैं, इसके लिए स्वच्छता ही सेवा नाम से स्वच्छता पखवाड़े का भी आयोजन हुआ, लेकिन फर्क कुछ नहीं पड़ा। गली मोहल्लों में यहां-वहां कूड़ा बिखरा पड़ा है, कूड़ेदान की गंदगी बाहर निकल रही है, बदबू से लोगों का जीना मुहाल हो रहा है।
विज्ञापन


मालूम हो कि छावनी परिषद ने सफाई व्यवस्था ठेके पर दी हुई है,  लाखों रुपये सालाना ठेकदार को दिया जा रहा है, लेकिन सफाई व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही है। अंग्रेजों की बसाई पर्यटन नगरी के अब हाल बेहाल हो चुके हैं, हालांकि छावनी परिषद ने कई बार सफाई व्यवस्था को ढर्रे पर लाने के लिए कई अभियान चलाए, लेकिन जागरूकता और नियमित सफाई नहीं होने के कारण इन अभियानों का दम फूल चुका है।
विज्ञापन


इधर एक साल पहले कर्मचारियों की कमी के कारण व्यवस्था ठेके पर दी गई, दिल्ली की एक कंपनी को लाखों रुपये सालाना दिया जा रहा है, लेकिन व्यवस्था में सुधार नहीं आ पा रहा है। मूत्रालय गंदगी से पटे पड़े हैं, गली मोहल्लों में नियमित कूड़ा नहीं उठ रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


खड़ी बाजार, जरूरी बाजार के लोगों का कहना है कि कूड़ा नहीं उठने से नाक में रुमाल रखकर आना-जाना पड़ रहा है। सफाई नहीं होने से लोगों में भी आक्रोश है। कहना है कि साल भर पर्यटक पहुंचते हैं, लेकिन गंदगी के कारण वह लोग कड़वे अनुभव लेकर लौट रहे हैं। इधर, कैंट के अधिकारियों का कहना है कि दीपावली के कारण कूड़ा घरों से अधिक निकल रहा है, ठेकेदार को नियमित सफाई के आदेश जारी कर दिए गए हैं। 


ठेका निरस्त करने की फिर उठेगी मांग 
सफाई व्यवस्था का ठेका निरस्त करने की मांग उठने लगी है। छावनी उपाध्यक्ष मोहन नेगी ने कहा कि व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हो रहा है। आए दिन लोग शिकायत लेकर पहुंचते हैं। पूर्व में हुई सिविल एरिया कमेटी की बैठक में उन्होंने सभासदों के साथ ठेका निरस्त करने की मांग उठाई थी, इस मामले को फिर से बोर्ड में उठाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed