{"_id":"5901e69e4f1c1b1035c0cf51","slug":"lisa-labor-organization-opposes-new-lisa-sales-rate-policy","type":"story","status":"publish","title_hn":"लीसा श्रमिक संगठन ने किया नई लीसा विक्रय दर नीति का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लीसा श्रमिक संगठन ने किया नई लीसा विक्रय दर नीति का विरोध
अमर उजाला ब्यूरो रानीखेत
Updated Fri, 28 Apr 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
बैठक करते लीसा प्रधान श्रमिक संगठन से जुड़े लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लीसा प्रधान श्रमिक संगठन की बैठक में सरकार द्वारा लीसा विक्रय दर 37 सौ रुपये प्रति क्विंटल करने की नीति का विरोध किया गया। कहा कि इस व्यवस्था से हित प्रभावित होंगे। बैठक में वनों को आग से बचाने का संकल्प भी जताया गया। श्रमिक ठेकेदार संगठन के अध्यक्ष किशोर नयाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में वनों को आग से बचाने के लिए सभी से एकजुट होने का आह्वान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि वन संपदा की रक्षा करना सभी का अधिकार है।
बैठक में कहा गया कि सरकार द्वारा लीसा विक्रय की दर 37 सौ रुपये प्रति क्विंटल की जा रही है। इस नीति का पुरजोर विरोध किया जाएगा। कहा कि एक माह पहले तक विभाग द्वारा सार्वजनिक लीसा नीलामी में छह हजार रुपया प्रति क्विंटल विक्रय किया जा रहा था। लेकिन अब अचानक सरकार द्वारा 37 सौ रुपये प्रति क्विंटल लीसा विक्रय करने की नीति बनाई जा रही है, इससे लीसा कारोबारियों में भारी आक्रोश है। कहा कि इसमें सुधार नहीं हुआ तो लीसा श्रमिक ठेकेदार आंदोलन शुरू कर देंगे। बैठक में खीम सिंह, नरेंद्र सिंह, जगत सिंह, दिगंबर सिंह, जगदीश घुघत्याल, किरन चौधरी, जीवन साह, मनोज, नवीन पुरोहित आदि मौजूद थे।
्र