फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Lineman fell from pole while working, died

काम करते वक्त लाइनमैन पोल से गिरा, मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 11:23 PM IST
विज्ञापन
Lineman fell from pole while working, died
अल्मोड़ा। बिजली लाइन में फाल्ट को ठीक कर रहा लाइनमैन अचानक नीचे गिर गया। आनन फानन उसे बेस अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लाइनमैन की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

हवालबाग ब्लाक के डोलपोखरा बडगल रौतेला शीतलाखेत निवासी कृपाल सिंह (34) पुत्र हर सिंह बिष्ट यूपीसीएल में ठेकेदार के अधीन लाइनमैन का काम करते थे। बृहस्पतिवार को मनान फीडर से शटडाउन लेकर वह लाइन में आए फाल्ट को ठीक करने के लिए हवालबाग के समीप एक बिजली के खंभे पर चढ़े। काम के दौरान अचानक वह पोल से नीचे गिर गए, जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गए। घटना के बाद साथी उन्हें बेस अस्पताल लाए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद लाइनमैन के घर में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इधर, ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता कन्हैया जी मिश्रा ने बताया कि इलेक्ट्रिकल इंस्पेक्टर की रिपोर्ट में मुआवजे की संस्तुति होगी तो मुआवजा दिया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed