फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Limited bus service to Delhi becomes a problem

Almora News: दिल्ली के लिए सीमित बस सेवा बनी मुसीबत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Limited bus service to Delhi becomes a problem
रानीखेत (अल्मोड़ा)। पर्यटन नगरी रानीखेत से दिल्ली के लिए सीमित बस सेवा यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। प्रतिदिन दिल्ली के लिए शाम को दो बसों के संचालन से यात्रियों को समय पर सीट नहीं मिल पा रही है। ऐसे में कई लोगों को टैक्सी से हल्द्वानी पहुंचकर वहां से दिल्ली के लिए बस या ट्रेन पकड़नी पड़ रही है जिससे यात्रा खर्च के साथ समय भी बढ़ रहा है।
विज्ञापन

पूर्व में रानीखेत से दिल्ली के लिए तीन बसों का संचालन होता था लेकिन केदारनाथ यात्रा ड्यूटी में बसें लगाए जाने के बाद अब शाम पांच बजे केवल एक ऑनलाइन आरक्षित बस ही संचालित हो रही है। इस बस की सीटें कई बार सुबह तक ही पूरी तरह बुक हो जाती हैं। इसके अलावा शाम करीब साढ़े पांच बजे जालली से आने वाली बस रानीखेत पहुंचती है लेकिन उसका इंतजार करना कई यात्रियों के लिए संभव नहीं होता।
विज्ञापन

यात्रियों का कहना है कि बसों की संख्या कम होने से उन्हें निजी टैक्सी का सहारा लेना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने परिवहन निगम से दिल्ली मार्ग पर पहले की तरह अतिरिक्त बसों का संचालन शुरू करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले तीन बसें, अब सिर्फ दो का सहारा

कुछ समय पहले तक रानीखेत से शाम चार बजे, साढ़े चार बजे और पांच बजे दिल्ली के लिए नियमित बसें संचालित होती थीं। केदारनाथ यात्रा ड्यूटी में बसें लगाए जाने के बाद अब केवल शाम पांच बजे रानीखेत से एक बस और शाम साढ़े पांच बजे जालली से आने वाली एक बस के भरोसे यात्रियों को सफर करना पड़ रहा है। यात्रियों का कहना है कि बढ़ती मांग के अनुरूप बसों की संख्या बढ़ाना समय की जरूरत है।
क्या बोले यात्री
- केदारनाथ यात्रा अपनी जगह जरूरी है लेकिन पहाड़ी क्षेत्रों की नियमित बस सेवा भी प्रभावित नहीं होनी चाहिए। दिल्ली जाने के लिए शाम वाली ऑनलाइन बस की सीट सुबह ही फुल हो जाती है। मजबूरी में टैक्सी से हल्द्वानी जाना पड़ता है, जिससे यात्रा काफी महंगी हो जाती है। - सूरज कुमार, रानीखेत
- महिलाओं और बुजुर्गों के लिए रात में हल्द्वानी तक टैक्सी से जाना आसान नहीं है। पहले तीन बसें चलती थीं, तब ऐसी परेशानी नहीं होती थी। पर्यटन सीजन और छुट्टियों के दौरान सीट मिलना लगभग असंभव हो जाता है, जिससे यात्रियों को अनावश्यक परेशानी उठानी पड़ती है। - दीपक सिंह बोरा, रानीखेत

- कोट -
रानीखेत से दिल्ली के लिए सुबह 10:30 बजे, दोपहर 1:00 बजे, 2:30 तथा शाम 5:00 बजे बसों का संचालन किया जाता है। इसके अलावा एक बस शाम 5:30 बजे जालली होते हुए दिल्ली के लिए रवाना होती है। शाम 5:00 बजे संचालित होने वाली बस में ऑनलाइन आरक्षण की सुविधा उपलब्ध है। यात्रियों से अपील है कि यात्रा से पहले ऑनलाइन सीट बुक करा लें ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। - अमित मेहरा, समय संचालन, रानीखेत डिपो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed