फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Light rain in Almora, maximum temperature dropped by two degrees

Almora News: अल्मोड़ा में हल्की बारिश, दो डिग्री लुढ़का अधिकतम तापमान

Thu, 27 Jun 2024 01:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 27 Jun 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
Light rain in Almora, maximum temperature dropped by two degrees
अल्मोड़ा में घने बादलों से ​घिरा आसमान। संवाद

विज्ञापन
अल्मोड़ा। प्री मानसून की बारिश ने जिले के लोगों के साथ ही किसानों को राहत पहुंचाई है। हल्की बारिश से अधिकतम तापमान दो डिग्री गिरा है, इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं गर्मी का प्रकोप कम होने और खेतों में नमी होने से किसानों ने धान की रोपाई भी शुरू कर दी है।


बुधवार को मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह के समय आसमान में घने बादल छाए रहे। दोपहर बाद हल्की बारिश हुई तो तापमान गिर गया। आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक बारिश के बाद अधिकतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट आई। बीते मंगलवार जिले का अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री था। वहीं, बुधवार को अधिकतम तापमान 27 जबकि न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रिकार्ड किया गया। बारिश के बाद गर्मी का असर कम होने और खेतों में नमी होने से किसानों के चेहरे पर रौनक है। सोमेश्वर, चौखुटिया सहित अन्य घाटी वाले इलाकों में किसानों ने धान की रोपाई शुरू कर दी है। हालांकि खेतों में पर्याप्त पानी जमा न होने से उन्हें सिंचाई नहरों और अन्य संसाधनों का सहरा लेना पड़ रहा है। संवाद
विज्ञापन

कोट
जिले में प्री मानसून की बारिश हो रही है। मानसून कुछ दिन बाद पहुंचेगा। बारिश से तापमान में गिरावट आई है। अगले कुछ दिनों में अच्छी बारिश की संभावना है।
-विनीत पाल, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी, अल्मोड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed