फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Leopard panic in Dwarahat block villages, morsel made to many cattle

द्वाराहाट ब्लॉक के गांवों में तेंदुए का आतंक, कई मवेशियों को बना चुका निवाला

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2020 12:01 PM IST
विज्ञापन
Leopard panic in Dwarahat block villages, morsel made to many cattle
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। विकासखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पंचायत महतगांव, रतगल, ऐना, मुझोली, पागसा सहित कई गांवों में तेंदुए का जबरदस्त आतंक बना हुआ है। एक पखवाड़े के भीतर दिन दहाड़े कई मवेशियों को मार दिए जाने से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। निजात दिलाने की मांग को लेकर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा है।
विज्ञापन
रतगल के बौर गेर (पाडीगेर) के अलावा महतगांव के पान सिंह मेहता की दो बकरियों को तेंदुआ दिन में गौशाले से उठा ले गया।वहीं आंगड़ी के लक्ष्मण मेहता का बछड़ा, गोपाल सिंह की बकरी सहित पूरे कालीगाड़ व अगल-बगल के गांवों में कई मवेशियों को तेंदुआ निवाला बना चुका है। एक दिन पहले कफलना गांव में प्रताप सिंह की दो बकरियों को भी तेंदुआ दिन दहाड़े उठा ले गया था।
विज्ञापन
तेंदुए के आतंक के चलते छोटे बच्चों का बाहर निकलना और महिलाओं का खेतों में कार्य करना दूभर हो चला है। जनप्रतिनिधियों ने तेंदुए के आतंक से निजात दिलाने को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजते हुए ठोस कदम उठाने की मांग की।ज्ञापन भेजने वालों में सुतरगांव प्रधान राजेन्द्र सिंह बिष्ट,रतगल प्रधान भगवती देवी,बगूना प्रधान दिनेश बिष्ट, सामाजिक कार्यकर्ता दिवान मेहता आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed