फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Leopard not falling around the cage, fear in people

पिंजरे के पास भी नहीं फटका तेंदुआ

Sun, 11 Jun 2017 10:36 PM IST
अल्मोड़ा,अमर उजाला ब्यूरो
अल्मोड़ा,अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 11 Jun 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
Leopard not falling around the cage, fear in people
गांव में पिंजरा लगाते ग्रामीण - फोटो : amar ujala

चार दिन पूर्व लिंक रोड के पास दो शावकों के साथ घूम रहा तेंदुआ अभी पिंजरे में नहीं फंस पाया है। तेंदुए के पकड़ में नहीं आने के कारण स्थानीय लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। उन्होंने वन विभाग से सक्रिय तेंदुए को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की है। इधर दिन के वक्त लोवर मालरोड में झाड़ियों के बीच छुपे तेंदुए को देखने लोगों की भीड़ भी इकट्ठा हो रही है।  लिंक रोड में सक्रिय तेंदुए को पकड़ने के लिए शुक्रवार रात को वन विभाग ने पिंजरा लगाया था, लेकिन तब से दो दिन हो गए तेंदुआ पिंजरे की ओर भी फटकता हुआ दिखाई नहीं दिया।

विज्ञापन


तेंदुए के अब तक नहीं पकड़े जाने से स्थानीय लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। लोगों का कहना है कि इस मार्ग के आसपास काफी घर हैं। तेंदुआ कभी भी उन घरों में घुस सकता है और लोगों को नुकसान पहुंचा सकता है। इधर रविवार को दिन के समय तेंदुए को देखने के लिए स्थानीय लोगों की काफी भीड़ रही। वन कर्मियों ने लोगों को दूर रहने की हिदायत दी है। इस दौरान वन कर्मचारी लगाए गए पिंजरे के आसपास तेंदुए के निशान देखकर उसकी हरकतों पर नजर रखते रहे। रेंजर मोहन राम ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने की कोशिश जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed