फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Leopard injured due to vehicle grip

वाहन की चपेट में आने से तेंदुआ घायल

Thu, 01 Jun 2017 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा। Updated Thu, 01 Jun 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
Leopard injured due to vehicle grip
सड़क किनारे घायल पड़ा तेंदुआ - फोटो : amar ujala

चौखुटिया-मासी मोटर मार्ग पर ग्राम पंचायत झुड़ंगा के चमसीर में वाहन की चपेट में आकर एक तेंदुआ घायल हो गया जिसे वन विभाग के कर्मचारियों ने प्राथमिक उपचार के बाद अल्मोड़ा भेज दिया है। छह साल के नर तेंदुए के कमर में चाेट बताई गई है।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार चौखुटिया-मासी मोटर मार्ग में ग्राम पंचायत झुड़ंगा के चमसीर में बृहस्पतिवार की सुबह कुछ लोगों ने गंभीर रूप से घायल एक तंदुए को देखा।
विज्ञापन


ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम तेंदुए को पिंजरे में कैद कर द्वाराहाट स्थित रेंज कार्यालय ले गई। इधर वन क्षेत्राधिकारी भूपालसिंह बिष्ट ने बताया कि करीब छह साल के नर तेंदुए के कमर में चोट है। उन्होंने बताया कि संभवत: सड़क पार करते समय तेंदुआ किसी अज्ञातवाहन की चपेट में आ गया होगा। जिस कारण वह चोटिल हो गया। बताया कि तेंदुए का प्राथमिक उपचार कर अल्मोड़ा भेज दिया गया है।  तेंदुए के घायल अवस्था में पड़े होने की खबर मिलते ही निकटवर्ती क्षेत्रों के लोग भारी संख्या में मौके पर पहुंच गए। इस दौरान बच्चे तेंदुए को छूने का प्रयास करने लगे। भारी भीड़ के चलते वन कर्मियों को भी खासी मशक्कत करनी पड़ी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed