{"_id":"6a5d04ff87969025b500546a","slug":"leopard-enters-house-in-pithauni-village-panic-ensues-almora-news-c-232-1-alm1019-146255-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: पिठौनी गांव में घर में घुसा तेंदुआ, मची अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: पिठौनी गांव में घर में घुसा तेंदुआ, मची अफरातफरी
विज्ञापन
अल्मोड़ा। विकासखंड हवालबाग के पिठौनी गांव में बीते शनिवार की शाम एक पुराने घर में तेंदुआ घुस गया लेकिन वह बाहर नहीं निकल पाया। घर के अंदर फंसे तेंदुए को देखकर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। काफी देर तक वह बाहर निकलने की कोशिश करता रहा और मौका पाकर जंगल में भाग गया।
जानकारी अनुसार पिठौनी गांव का एक मकान बीते लंबे समय से बंद पड़ा था। शनिवार सुबह जब कुछ ग्रामीण वहां से गुजर रहे थे तो उन्होंने घर की खिड़की के अंदर वन्यजीव की हलचल देखी। पास जाकर देखा तो एक तेंदुआ खिड़की के पास घूम रहा था। सूचना मिलते ही गांव के लोग मौके पर पहुंचे और मोबाइल से तेंदुए का वीडियो बनाने लगे।
ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी लेकिन वन विभाग की टीम के पहुंचने से पहले ही तेंदुआ घर से निकलकर भाग गया। रेंजर मोहन राम आर्या ने बताया कि ग्राम प्रधान की सूचना पर टीम गांव पहुंची लेकिन उससे पहले तेंदुआ भाग गया था।