फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Leopard Attacked women

बकरियां चरा रही वृद्धा पर तेंदुए का हमला

Fri, 30 Jan 2015 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कौसानी (बागेश्वर)।
ब्यूरो/अमर उजाला, कौसानी (बागेश्वर)। Updated Fri, 30 Jan 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
पिनाथ के जंगल में बकरियां चरा रही वृद्धा पर तेंदुए ने हमला कर दिया। शोर
विज्ञापन
मचाने पर तेंदुआ भाग गया। जख्मी महिला ने बैजनाथ अस्पताल में इलाज कराया।

ग्रामीणों के अनुसार कांटली गांव के रौल्याणा तोक निवासी दौलतराम की पत्नी परुली देवी (60) बकरियां चराने के लिए पिनाथ के जंगल में गई थीं। यहां दोपहर के समय अचानक तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। परुली देवी वहां अकेली थी। उनके शोर मचाने पर तेंदुआ भाग गया। जख्मी हालत में वह जैसे-तैसे घर पहुंचीं। परिजन तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ ले गए। महिला के हाथों में 12 टांके लगाए गए हैं।

अलबत्ता वह खतरे से बाहर हैं। तेंदुए के हमले के बाद गांव में दहशत है। ग्रामीणों ने तेंदुए के आदमखोर होने की आशंका व्यक्त करते हुए वन विभाग से उसे पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed