{"_id":"5e09f2bd8ebc3e87ad58ac66","slug":"leopard-attacked-the-student-who-went-to-the-forest-almora-news-hld367554456","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगल गए छात्र पर तेंदुए ने किया हमला, उपचार के लिए अल्मोड़ा लाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगल गए छात्र पर तेंदुए ने किया हमला, उपचार के लिए अल्मोड़ा लाए
विज्ञापन
तेंदुए द्वारा छात्र की पीठ पर मारे गए पंजे।
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। लमगड़ा के सत्यों इंटर कॉलेज में कक्षा नौवीं के छात्र सुनील कुमार पर तेंदुए ने हमला कर दिया। छात्र को प्राथमिक उपचार लमगड़ा में दिए जाने के बाद परिजन सोमवार को उसे जिला अस्पताल लाए। जहां उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया।
15 वर्षीय सुनील कुमार पुत्र गणेश राम रविवार दिन में लकड़ी लाने दोस्तों के साथ जंगल गया था। इसी दौरान उस पर तेंदुए ने पीछे से हमला कर दिया। तेंदुए ने सुनील के पीठ में पंजे के गहरे निशान लगा दिए। दोस्तों और ग्रामीणों के चिल्लाने के बाद तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया।
प्राथमिक उपचार लमगड़ा में देने के बाद सोमवार को परिजन सुनील को जिला अस्पताल लाए। एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाने और उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि जंगल में तेंदुआ लगातार दिखाई देता है और ग्रामीणों को झुंड में जंगल जाना पड़ता है।