{"_id":"5c096860bdec22416a4756c0","slug":"leopard-attacked-five-yr-old","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच वर्षीय बालिका पर झपटा तेंदुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच वर्षीय बालिका पर झपटा तेंदुआ
अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
Updated Thu, 06 Dec 2018 11:50 PM IST
बगुना गांव में तेंदुए द्वारा घायल बालिका।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील के सुदूरवर्ती बगुनाधार गांव में देर राम तेंदुए ने एक पांच वर्षीय बालिका पर हमला कर उसे बुरी तरह घायल दिया। ग्रामीणों के होहल्ले के बाद तेंदुआ बालिका को घायल कर छोड़ गया। इधर बालिका को देर रात राजकीय अस्पताल रानीखेत में भर्ती कराया गया है।
इधर तेंदुए के बढ़ते आतंक से ग्रामीण जहां भयभीत हैं। ग्रामीणों का कहना है कि तमाम कोशिशों के बावजूद वन विभाग सजग नहीं है।
जानकारी के अनुसार बगुनाधार गांव में पूरन सिंह की पांच वर्षीय पुत्री प्रीति अपनी मां के साथ शाम 7.45 बजे शौच करने बाहर आई थी। इसी बीच घात लगाए बैठे तेंदुए ने प्रीति पर हमला बोल दिया। परिजनों के होहल्ले के बाद तेंदुआ प्रीति को घायल कर वहीं छोड़ गया।
ग्रामीणों की मदद से घायल को देर रात यहां राजकीय अस्पताल रानीखेत लाया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। इधर इस घटना से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। पूर्व बीडीसी सदस्य राजेंद्र सिंह बिष्ट का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से तेंदुए का आतंक चल रहा है, लेकिन वन विभाग इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
इधर सोमेश्वर रेंज के वन क्षेत्राधिकारी बीएल आर्या ने बताया कि बगुना गांव में घटना हुई है। वहां कर्मचारियों को भेजा गया है। नियमानुसार घायल बालिका को मुआवजा दिया जा रहा है। वहां पिंजरा लगाने से प्रभागीय वनाधिकारी से वार्ता हो रही है।