{"_id":"1913b6de788de2295df1704e58b68394","slug":"leopard-attack-on-the-woman-being-worshiped-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूजा के लिए जा रही महिला पर तेंदुए का हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूजा के लिए जा रही महिला पर तेंदुए का हमला
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/ सोमेश्वर (अल्मोड़ा)
Updated Fri, 17 Apr 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील के लद्यूड़ा गांव में पूजा, अर्चना के मंदिर जा रही 50 वर्षीय महिला पर तेंदुए ने हमला बोल दिया। घटना शुक्रवार देर शाम साढ़े सात बजे की है। महिला की चीख, पुकार सुनते ही ग्रामीणों के शोर मचाने से तेंदुआ भाग गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला का उपचार कराया गया।
लद्यूड़ा गांव निवासी स्व. थान सिंह की अविवाहित 50 वर्षीय पुत्री विमला नेगी रोज शाम को गांव के पास स्थित संतोषी माता के मंदिर में पूजा करने जाती है। शुक्रवार की देर शाम साढ़े सात बजे भी वह अकेले पूजा के लिए निकली, करीब 100 मीटर दूरी पर पहुंचते ही घात लगाए बैठे तेंदुए ने विमला पर हमला बोल दिया। जिससे उसका हाथ लहूलुहान हो गया। विमला की चीख, पुकार सुनकर ग्रामीणों ने हो हल्ला किया।
तेंदुआ विमला को घायल करने के बाद भाग गया। ग्रामीण 108 एंबुलेंस से विमला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाए, जहां डा. सुरेश चंद्र पाठक ने उपचार कर उसे छुट्टी दे दी। अस्पताल में रैबीज के इंजेक्शन उपलब्ध नहीं थे, अब वह शनिवार को अल्मोड़ा जाकर यह इंजेक्शन लगवाएगी। इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है, ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से यहां तेंदुए सक्रिय हैं, कई बार लोगों पर हमला भी बोल चुके हैं, इसके बावजूद वन विभाग पिंजरा नहीं लगा रहा है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। लोगों ने तेंदुए के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।