{"_id":"581cd1874f1c1bab3143879f","slug":"lecturer-and-assistant-teachers-781-vacancies","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में प्रवक्ता और सहायक शिक्षकों के 781 पद खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में प्रवक्ता और सहायक शिक्षकों के 781 पद खाली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Fri, 04 Nov 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
शिक्षकों के 862 पद रिक्त
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। शिक्षा की स्थिति में सुधार नहीं होने से जिले के स्कूलों में विद्यार्थियों की पढ़ाई पर विपरीत असर पड़ रहा है। 139 राजकीय इंटर कालेजों में प्रवक्ताओं के 1271 पदों में से 573 पद और एलटी संवर्ग में 1685 में से 208 सहायक शिक्षकों के पद खाली हैं। विज्ञान, गणित, भौतिक, रसायन जैसे महत्वपूर्ण विषयों के शिक्षकों के पद खाली होने से बच्चों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित है।
विज्ञापन
जिले में 139 राजकीय इंटर कालेज हैं। इन स्कूलों में प्रवक्ताओं के कुल 1271 पद सृजित हैं। जिनमें से 698 पद भरे हैं, जबकि 573 प्रवक्ता के पद खाली पड़े हैं। प्रवक्ता संवर्ग में हिंदी के 76, अंग्रेजी के 59, संस्कृत 42, गणित 43, भौतिक विज्ञान के 62, रसायन विज्ञान के 55, जीव विज्ञान के 52, नागरिक शास्त्र के 65, अर्थशास्त्र 57, इतिहास के 23, भूगोल के 13, समाजशास्त्र प्रवक्ता के 18, मनोविज्ञान, वाणिज्य, कला के एक-एक, कृषि के चार, शिक्षा शास्त्र प्रवक्ता का एक पद खाली है।
विज्ञापन
193 इंटर कालेजों और 85 हाईस्कूलों में एलटी संवर्ग में सहायक शिक्षकों के 1685 पद सृजित हैं। एलटी संवर्ग में स्थिति थोड़ा ठीक कही जा सकती है। 1985 पदों में से 208 शिक्षकों के पद खाली हैं। इस संवर्ग में हिंदी शिक्षक के 29, अंग्रेजी के 11, गणित के 22, विज्ञान 83, सामान्य के चार, कला के 30, व्यायाम के 17, संस्कृत के छह, कृषि के पांच, गृह विज्ञान शिक्षक का एक पद खाली है। महत्वपूर्ण विषयों के शिक्षकों के नहीं होने से खासकर ग्रामीण इलाकों में बच्चों की पढ़ाई पर बुरा असर पड़ता है।
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले में 139 राजकीय इंटर कालेज हैं। इनमें से 91 इंटर कालेजों में प्रधानाचार्य तैनात हैं, जबकि 47 पद रिक्त हैं। 85 राजकीय हाईस्कूलों में से मात्र 20 में भी प्रधानाध्यापक नियुक्त हैं, जबकि 64 स्कूल प्रधानाध्यापक विहीन हैं। मुखिया के नहीं होने से स्कूलों के अनुशासन पर भी असर पड़ना स्वाभाविक है।