{"_id":"587916c64f1c1b8327ba9ac0","slug":"lata-camper-best-nss-award","type":"story","status":"publish","title_hn":"लता को सर्वश्रेष्ठ एनएसएस शिविरार्थी का पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लता को सर्वश्रेष्ठ एनएसएस शिविरार्थी का पुरस्कार
ब्यूरो/अमर उजाला, द्वाराहाट (अल्मोड़ा)।
Updated Fri, 13 Jan 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
सर्वश्रेष्ठ एनएसएस शिविरार्थी का पुरस्कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। पीजी कालेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय विशेष एनएसएस शिविर यहां प्राथमिक विद्यालय विजेपुर में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि एसबीआई के शाखा प्रबंधक संजीव दास ने एनएसएस को समाज सेवा का माध्यम बताया।
विज्ञापन
उन्होंने स्वयंसेवियों को बैंक संबंधी तमाम जानकारियां दीं। विशिष्ट अतिथि थानाध्यक्ष चंद्रमोहन बिष्ट ने कहा कि समाज में जुआ, शराब, घरेलू हिंसा सहित तमाम कुरीतियां व्याप्त हैं। इनके खिलाफ शिविरार्थी समाज को जागरूक कर सकते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने शिविरार्थियों को तमाम तरह के अपराधों की जानकारी दी और पुलिस को सहयोग कर मानव जीवन की रक्षा करने का आह्वान किया। वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी नरेंद्र सिंह ने कार्यक्रम की रूपरेखा बताई। ले. पुनीत भारद्वाज और एलआईयू प्रभारी केपीएस धामी ने अनुशासन को प्राथमिकता देने की अपील की।
विज्ञापन
अल्मोड़ा। राजकीय महिला पॉलीटेक्निक के रैलाकोट में आयोजित सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के समापन पर स्वयं सेवियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। लता धपोला को सर्वश्रेष्ठ शिविरार्थी और समृद्धि ग्रुप को सर्वश्रेष्ठ ग्रुप का पुरस्कार दिया गया।
मुख्य अतिथि डा. आरएस शाही ने कहा कि एनएसएस से जुड़ने पर छात्राओं में सामाजिक कार्यों में भाग लेने की रुचि बढ़ती है। विशिष्ट अतिथि आईडी तिवारी ने छात्राओं से संस्थान परिसर को स्वच्छ रखने का आह्वान किया।
इससे पूर्व नीतू जोशी, कविता रौतेला ने वंदना गीत और किरन, ज्योति, दिव्या कोरंगा, सोनाली रावल ने स्वागत गीत पेश किया। सोनाली, दीपा बुढलाकोटी, सोनिया ने एकल और दिव्या जोशी, अंजलि चौहान, नेहा, किरन, संध्या ने सामूहिक नृत्य प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया।
डा. शाही ने लता धपोला को सर्वश्रेष्ठ शिविरार्थी और समृद्धि ग्रुप को सर्वश्रेष्ठ ग्रुप का पुरस्कार दिया। समृद्धि ग्रुप में दीपा बुढलाकोटी, दिव्या जोशी, हिमानी पांडे, हर्षिता, कल्पना, मनीषा शामिल थीं। संचालन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी विवेकानंद दुर्गापाल ने किया।