फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Landslide in Bamsyun: Petrol pump office buried in debris

बमस्यूं में भूस्खलन : पेट्रोल पंप का कार्यालय मलबे में समाया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Aug 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Landslide in Bamsyun: Petrol pump office buried in debris
रानीखेत (अल्मोड़ा)। विकास खंड ताड़ीखेत के बमस्यूं गांव में बारिश से पहाड़ी का ऊपरी हिस्सा दरकने के बाद भारी मात्रा में मलबा नीचे गिर पड़ा। मलबे की चपेट में आने से सड़क किनारे बने पेट्रोल पंप का कार्यालय पूरी तरह ध्वस्त हो गया। गनीमत ये रही कि मौजूद कर्मचारी लोहे के एंगल की वजह से दबने से बच गया। हालांकि इस घटना में वह मामूली रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन




प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना के समय कर्मचारी कार्यालय के भीतर हिसाब-किताब देख रहा था। अचानक गिरे मलबे और पत्थरों ने कार्यालय को पूरी तरह ध्वस्त हो गया। वहां मौजूद एक कर्मचारी किसी तरह खिड़की से रास्ता बनाकर बाहर निकलने में सफल हुआ। बाहर मौजूद अन्य कर्मचारी भी समय रहते भाग निकले। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। ग्रामीणों और कर्मचारियों ने मलबा हटाने का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि यह पेट्रोल पंप पिछले वर्ष ही खोला गया था और कार्यालय सड़क किनारे पहाड़ी का कटान कर बनाया गया था। लगातार हो रही बारिश के चलते क्षेत्र में और भी भूस्खलन की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed