फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Lakshya won the bronze medal in Senior National Badminton Championship

सीनियर नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप में लक्ष्य ने कांस्य पदक जीता

Wed, 08 Nov 2017 09:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा। Updated Wed, 08 Nov 2017 09:52 PM IST
विज्ञापन
Lakshya won the bronze medal in Senior National Badminton Championship
लक्ष्य सेन - फोटो : amar ujala

नागपुर में तीन से आठ नवंबर तक चले सीनियर नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप में अल्मोड़ा के लक्ष्य सेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता है। सेमीफाइनल मुकाबले में उनका सामना दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी श्रीकांत से हुआ। इसके अलावा मिश्रित युगल में कुहू की जोड़ी और चिराग सेन भी क्वाटर फाइनल में जगह बनाने में सफल हुए। बोधित जोशी ने प्री क्वाटर तक का सफर तय किया। 

विज्ञापन


 उत्तरांचल स्टेट बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव बीएस मनकोटी ने बताया कि लक्ष्य ने जबरदस्त प्रदर्शन किया, लेकिन वह प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी श्रीकांत से 16-21, 18-21 से हार गए। इससे पूर्व लक्ष्य ने क्वाटर फाइनल में अपने से काफी ऊपर के रैंक वाले खिलाड़ी अजय जय राम को हराया। प्री क्वाटर में उन्होंने प्रतुल जोशी को सीधे सेटों में हराया था। मिश्रित युगल में कुहू की जोड़ी क्वाटर फाइनल तक पहुंची। क्वाटर फाइनल में कुहू की जोड़ी का सामना चैंपियनशिप की नंबर एक जोड़ी प्रणव चोपड़ा और शिक्की रेड्डी से हुआ, लेकिन कड़े संघर्ष के बाद कुहू की जोड़ी 16-21 और 14-21 से हार गई। क्वाटर फाइनल में चिराग ने दुनिया के 11वें नंबर के खिलाड़ी एचएस प्रनोय के साथ शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन वह 8-21,22-20, 21-15 के सेट से मैच हार गए। 
विज्ञापन


 उन्होंने बताया कि बोधित जोशी ने भी पुरुष एकल में प्री क्वाटर तक का सफर तय किया, लेकिन क्वाटर फाइनल में बोधित मध्य प्रदेश के शुभम प्रजापति से 19-21, 16-21 से हार गए। लक्ष्य और अन्य खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर उत्तरांचल स्टेट बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कुमार, उपाध्यक्ष संजय गुंज्याल, कोषाध्यक्ष राम अवतार, प्रशांत जोशी, जगमोहन फर्त्याल, गोकुल मेहता, हेम तिवारी, जग्गू वर्मा, एएस रजवार, सुरेश कर्नाटक, सचिन टम्टा, विजय आदि ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed