फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Lakshya Sen Gets Grand Welcome In Almora

थॉमस कप विजेता लक्ष्य सेन का अल्मोड़ा में गर्मजोशी के साथ स्वागत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Lakshya Sen Gets Grand Welcome In Almora
नई दिल्ली में पीएम मोदी को बाल मिठाई देते बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन। संवाद न्यूज एजेंसी
अल्मोड़ा/हल्द्वानी। 73 साल बाद भारत को पहली बार थॉमस कप दिलाने वाली भारतीय बैडमिंटन टीम के सदस्य अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी लक्ष्य सेन का रविवार को हल्द्वानी, भवाली और अल्मोड़ा में जोरदार स्वागत हुआ। इससे पूर्व शनिवार को दिल्ली में उन्होंने पीएम मोदी को बाल मिठाई भेंट की। इसके लिए प्रधानमंत्री ने लक्ष्य का आभार जताते हुए कहा कि उन्होंने जीत के बाद फोन पर लक्ष्य से कहा था कि बाल मिठाई तो बनती है और लक्ष्य को उनके कहे ये शब्द याद रहे।
विज्ञापन

वहीं, लक्ष्य ने भी उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए पीएम मोदी का आभार जताते हुए कहा कि वह मेडल जीतते रहें और उन्हें (पीएम को) बाल मिठाई खिलाते रहें। लक्ष्य ने कहा कि पीएम मोदी से मिलने या फोन पर उनके साथ बात करने से मनोबल बढ़ता है। पीएम मोदी ने लक्ष्य सेन के साथ पूरी भारतीय टीम को सम्मानित किया। सभी खिलाड़ी पीएम से मिलकर उत्साहित नजर आए।
विज्ञापन

थॉमस कप जीतने के बाद पहली बार अपने गृह जनपद पहुंचे लक्ष्य सेन और उनके पिता कोच डीके सेन का नगरवासियों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। लक्ष्य को क्वारब से चौघानपाटा तक जुलूस के साथ लाया गया, जहां ढोल-नगाड़ों और छोलिया नृत्य के साथ लक्ष्य का स्वागत किया गया। इसके बाद लक्ष्य सेन चौघानपाटा से लोगों की भीड़ के साथ पैदल शिखर होटल तक गए। यहां भी फूल-मालाओं से लक्ष्य सेन और उनके पिता डीके सेन का स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में पत्रकारों से वार्ता में लक्ष्य सेन ने कहा कि थॉमस कप जीतना गौरव की बात है। उनका अगला लक्ष्य हर टूर्नामेंट में जीत हासिल करना और कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के लिए स्वर्ण पदक जीतना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर वह और पूरी भारतीय टीम बेहद उत्साहित है। कहा कि अल्मोड़ा की मशहूर बाल मिठाई भेंट करने पर पीएम मोदी बेहद खुश हुए। अपने गृह जनपद में उनकी जीत के प्रति लोगों में खुशी देखकर वह भी बहुत खुश हैं।
लक्ष्य के पिता और कोच डीके सेन ने कहा कि यह गौरव की बात है कि 73 साल बाद भारत पहली बार थॉमस कप जीता। भारतीय टीम ने 14 बार की विजेता रही इंडोनेशिया की टीम को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारत की यह जीत पूरे देश के उदीयमान खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करेगी। कहा कि सरकार भी बैडमिंटन को पूरा सहयोग कर रही है, जिस कारण आगे भी इस खेल में खिलाड़ी इतिहास दर्ज करेंगे।
लक्ष्य के स्वागत में विधायक मनोज तिवारी, नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, रेडक्रॉस के अध्यक्ष जेसी दुर्गापाल, कांग्रेस नगर अध्यक्ष पीतांबर पांडे, उत्तराचंल बैडमिंटन संघ के सचिव बीएस मनकोटी मौजूद रहे।

लक्ष्य बने रेडक्रॉस सोसायटी के ब्रांड एंबेसडर
अल्मोड़ा। लक्ष्य सेन को उत्तराखंड रेडक्रॉस सोसायटी ने अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है। सोसायटी के चेयरमैन मनोज सनवाल ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लक्ष्य के बेहतर प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें सोसायटी का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी, आनंद बगड़वाल, डॉ. जेसी दुर्गापाल, गिरीश मेहता, आशीष मेहता आदि थे।

अल्मोड़ा में जुलूश के दौरान लोगों का अभिवादन करते लक्ष्य सेन।

अल्मोड़ा में जुलूश के दौरान लोगों का अभिवादन करते लक्ष्य सेन।- फोटो : ALMORA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed