फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   lake

बाढ़ सुरक्षा के नाम पर छलनी हो रहे नदी तल

Sun, 01 Feb 2015 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कपकोट (बागेश्वर)।
ब्यूरो/अमर उजाला, कपकोट (बागेश्वर)। Updated Sun, 01 Feb 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
lake

बाढ़ सुरक्षा के नाम पर कई ठेकेदारों ने सरयू के तट छलनी कर दिए हैं। तटबंध निर्माण में मानक की अनदेखी का आरोप है। लोगों ने प्रशासन से अवैध खनन और गुणवत्ता का औचक मुआयना करने की मांग की है।

विज्ञापन


इन दिनों सिंचाई विभाग की ओर से सरयू के किनारे करोड़ों रुपए की लागत से बाढ़ सुरक्षा के उपाय किए जा रहे हैं। इसके तहत दीवार और तटबंध बनाए जा रहे हैं। कुछ ठेकेदारों ने सरयू में जेसीबी मशीन चलाकर उसके तट छलनी कर दिए हैं। कुछ ने तटबंधों के निर्माण में मानक की अनदेखी की है। जेसीबी मशीनोें के चलने से जमीन हिल रही है। जिससे बरसात में खतरा बढ़ने की आशंका है। लोगों का कहना है कि कुछ ठेकेदारों ने निर्माण के निर्माण के नाम पर रेत, बजरी, पत्थरों का अवैध खनन किया है।
विज्ञापन


इस तरह के खनन को रोकने के कोई इंतजाम नहीं हो रहे हैं। असों के ग्राम प्रधान भुवन शाही ने कहा कि बेतरतीब खनन से उनके गांव के लोहारखन तोक को बरसात में और भी खतरे बढ़ गए हैं। निर्माण की गुणवत्ता पर भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। सिंचाई विभाग से शिकायत करने पर भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने तहसील प्रशासन से कार्य की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की है। इधर एसडीएम केएस टोलिया ने कहा कि मामले में स्थलीय निरीक्षण किया जाएगा। अनियमितता मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed