फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Laborer dies after falling tree

सड़क निर्माण के दौरान पेड़ गिरने से मजदूर की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Laborer dies after falling tree
चौखुटिया (अल्मोडा)। तहसील अंतर्गत गड़स्यारी-सेलागढी मोटर मार्ग निर्माण के दौरान पेड़ की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। मजदूर को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम गडस्यारी से सेलागढ़ी के लिए सड़क कटान का कार्य चल रहा है। इस दौरान एक पेड़ जगदीश नेगी (32) पुत्र बचेसिंह नेगी निवासी गड़स्यारी के ऊपर गिर गया। घायल को गंभीर अवस्था में सीएचसी में लाया गया।
विज्ञापन

उपचार करने वाले डॉ. दीपक ने बताया कि सिर में गंभीर चोट होने के चलते घायल ने अस्पताल पहुंचने के पंद्रह मिनट बाद दम तोड़ दिया। थानाध्यक्ष अशोक कांडपाल ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। पत्नी सहित सभी परिजनों का रोरोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed