फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Kunjwal heard public problem

लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ें : कुंजवाल

Tue, 23 Aug 2016 11:34 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला अल्मोड़ा।
ब्यूरो, अमर उजाला अल्मोड़ा। Updated Tue, 23 Aug 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
Kunjwal heard public problem
कुंजवाल ने सुनी जनसमस्या - फोटो : अमर उजाला

अल्मोड़ा। विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने बच्चों से कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए लक्ष्य निर्धारित कर कड़ी मेहनत करनी होगी। कुंजवाल ने धौलादेवी ब्लॉक के जीआईसी द्यूनाथल में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह को बतौर मुख्य अतिथि यह बात कही। इस मौके पर उन्होंने विद्यालय के हर बच्चे को 500 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी।

विज्ञापन


 विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। इसलिए बच्चों को संस्कारित और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना शिक्षकों का ही नहीं बल्कि अभिभावकों का भी दायित्व है। उन्होंने छात्र-छात्राओं का आह्वान किया कि वह जिस क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहते हैं उसके लिए लक्ष्य तय करके मेहनत के साथ जुट जाएं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र को शिक्षा का हब बनाने के लिए विधानसभा क्षेत्र में पालीटेक्निक, आईटीआई और राजकीय महाविद्यालयों की स्थापना की जाएगी। श्री कुंजवाल ने विद्यालय में अध्ययनरत 398 छात्र-छात्राओं को अपने विवेकाधीन कोष से प्रति छात्र-छात्रा को 500 रुपये के हिसाब से दो लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने विद्यालय में विज्ञान प्रयोगशाला, सभा कक्ष और खेल मैैदान के निर्माण का आश्वासन दिया। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य विरेंद्र कुमार आर्या ने अपने ओर से खेल के मैदान के निर्माण के लिए 50 हजार रुपये देने की घोषणा की।


समारोह में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी बीपी भारती, प्रधान निरंजन शर्मा, अर्जुन बिष्ट, नवल रावत , कुन्दन सिंह, नरेन्द्र बनौला, दीपक फर्त्याल, पप्पू गुरुरानी, गोविंद सिंह रावत, राम सिंह, ल़क्ष्मण सिंह, नारायण सिंह रौतेला, नन्दन सिंह, टीनू सिजवाली, रतन सिंह आदि ने विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्रधानाचार्य आदर्श प्रसाद शर्मा ने और संचालन प्रवक्ता ईश्वरी प्रसाद ने किया। अभिभावक संघ के अध्यक्ष कुंदन रौतेला ने आभार जताया। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed