फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Kumaon gets world-class recognition with his app

ऐपण के माध्यम से कुमाऊं को विश्वस्तरीय पहचान मिली

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
Kumaon gets world-class recognition with his app
एसएसजे परिसर में हुई ऐपण कार्यशाला को संबोधित करते प्रो. देब सिंह पोखरिया। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। हमारी लोक विरासत, हमारी अमूल्य धरोहर विषयक राष्ट्रीय ऐपण कार्यशाला का एसएसजे पसिर के दृश्यकला संकाय और चित्रकला विभाग में उद्घाटन हुआ। दृश्य कला संकाय के डॉ सोनू द्विवेदी ने कहा कि लोक से जुड़ी हुई चित्रों को इसके माध्यम से प्रदर्शन किया जा रहा है। वक्ताओं ने कहा कि ऐपण के माध्यम से कुमाऊं को विश्व स्तरीय पहचान मिली है।
विज्ञापन

संस्कृति विभाग से कई योजनाएं लोककलाओं को बढ़ाने के लिए के लिए लाभदायक साबित हो रही हैं। कहा कि लोक कलाओं का भारतीय संस्कृति के लिए योगदान बहुत अधिक है। ऐसे में हमें युवा कलाकारों को इनकी जानकारी देनी होगी। क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी डॉ. चंद्र सिंह चौहान ने कहा कि संस्कृति विभाग लोककलाओं के संरक्षण और संवर्धन के लिए काम कर रहा है। इस प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर आए कलाकारों को पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। कहा की संस्कृति विभाग कलाकारों को 15 हजार रुपये की वार्षिक छात्रवृत्ति दे रहा है।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि प्रोफेसर देव सिंह पोखरिया ने कहा कि विरासत हमारी पहचान है। ऐपण को हम आलेपन भी कहते हैं। लिप धातु से यह बना है। पूरे भारत में ये अलग अलग रूपों में है। चौक पूरना, अल्पना आदि कई नामों से इनको जाना जाता है। उन्होंने प्रदर्शनी की संयोजक और दृश्यकला संकाय को इस विभाग को प्रथम पंक्ति में ले जाने के लिए प्रोत्साहित किया और कहा कि बच्चों ने काफी मेहनत कर हमारी संस्कृति, धरोहरों को जीवित रखा है। इस दौरान डॉ. ममता असवाल, डॉ. ललित चंद्र जोशी, कौशल कुमार, रमेश मौर्य, चंदन आर्य, संतोष मेर, जीवन जोशी, पूरन मेहता, नाजिम अली आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed