{"_id":"5d61764b8ebc3e014b5f8342","slug":"kumaon-festival-starts-almora-news-hld354055417","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांस्कृतिक शोभायात्रा के साथ आठ दिवसीय कुमाऊं महोत्सव शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांस्कृतिक शोभायात्रा के साथ आठ दिवसीय कुमाऊं महोत्सव शुरू
विज्ञापन
नगर में कलश यात्रा निकालती महिलाएं।
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। सांस्कृतिक शोभायात्रा के साथ अल्मोड़ा में आठ दिवसीय कुमाऊं महोत्सव शुरू हो गया है। श्रीराम सांस्कृतिक एवं सामाजिक सेवा समिति की ओर से शनिवार को छोलिया नृत्य के बीच बच्चों ने राधा-कृष्ण की वेशभूषा में नगर में शोभायात्रा निकाली तो महिलाओं ने मुख्य कार्यक्रम स्थल जीआईसी तक भव्य कलश यात्रा निकाली।
शोभायात्रा के दौरान सजे धजे ऊंट में कृष्ण की वेशभूषा में बच्चे विशेष आकर्षण का केंद्र रहे।
शोभायात्रा का शुभारंभ पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने किया। इस दौरान पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाओं और विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने नगर की बाजारों से होते हुए जीआईसी मैदान तक शोभायात्रा निकाली। जीआईसी मैदान में महिलाओं की भजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इस दौरान बच्चों की गायन, नृत्य और फैंसी ड्रेस और मटकी फोड़ प्रतियोगिता भी हुई। शोभायात्रा में डीसीबी अध्यक्ष ललित लटवाल, भाजपा नगर अध्यक्ष भैरव गोस्वामी, पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक, दीपक साह, वैभव पांडे, विनीत बिष्ट, पारितोष जोशी, पंकज वर्मा, सुशील साह, अमरनाथ नेगी, राजेंद्र तिवारी, पूरन रौतेला, हरीश कनवाल, दीप लाल साह समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।