{"_id":"5be085b7bdec2269385b6aaa","slug":"kumaon-culture-in-baroda-and-haridwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ोदरा और हरिद्वार में कुमाऊंनी संस्कृति की छटा बिखेरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ोदरा और हरिद्वार में कुमाऊंनी संस्कृति की छटा बिखेरी
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Mon, 05 Nov 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
बड़ोदरा में सरदार पटेल की मूर्ति के अनावरण अवसर पर छपेली की प्रस्तुति देने को तैयार संस्कार समिति के कलाकार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संस्कार सांस्कृतिक एवं पर्यावरण संरक्षण समिति का दल अहमदाबाद और पतंजलि हरिद्वार में सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर लौट आया है।
कलाकारों ने समिति के निदेशक प्रकाश बिष्ट के निर्देशन में बड़ोदरा में सरदार वल्लभ भाई पटेल की 182 मीटर ऊंची मूर्ति के अनावरण के अवसर पर छपेली की प्रस्तुति दी। बड़ोदरा से लौटकर समिति के कलाकारों ने पंतजलि हरिद्वार में आयोजित दो दिवसीय ज्ञान कुंभ के उद्घाटन के अवसर पर शिव वंदना, छपेली की प्रस्तुति देकर कुमाऊंनी संस्कृति की छटा बिखेरी। इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति के अलावा उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री भी मौजूद थे। कलाकारों के दल में महिपाल मेहता, नवीन चंद्र, संतोष कुमार, कमलेश कुमार, नरेंद्र प्रसाद, चंदन कुमार, पारस बिष्ट, विनोद कुमार, अमन, आरती, गौरव कुमार, विकास कुमार, प्रियंका राजन, शीला, नेहा सिजवाली, प्रियंका बोनाल, अंजलि आर्या, सौम्या, सुहाना शामिल थीं।